फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Aeromexico airline gives dna discount us mexico trump

डीएनए जांच के आधार पर हवाई यात्रा में डिस्काउंट देगी मेक्सिकन कंपनी, लाई अनोखा ऑफर

Sun, 20 Jan 2019 01:15 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Sun, 20 Jan 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Aeromexico airline gives dna discount us mexico trump
Aeromexico airline

अमेरिका मेक्सिको के बीच तनाव और सीमा पर बन रही दीवार के बाद शुरू हुए वार से जुड़ी खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। मगर अब इन सब से इतर मेक्सिको की एक एयरलाइन ने अपने देश में आने वाले अमेरिकी लोगों लुभाने के लिए एक अनोखा डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। कंपनी डीएनए के आधार पर ऑफर देगी और यही वजह है कि इसे डीएनए डिस्काउंट कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल डीएनए डिस्काउंट ऑफर का मकसद देश में पर्यटन को बढ़ाना है। एयर मेक्सिको के इस ऑफर के तहत डीएनए में मेक्सिकन अंश होने के आधार डिस्काउंट की मात्रा निर्धारित होगी। अगर किसी यात्री के डीएनए में 50 फीसदी मेक्सिकन अंश होगा तो उसे किराए में आधी छूट मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे मेक्सिको जाने वालों की संख्या में इजाफा होगा। 2017 में करीब 3.5 करोड़ अमेरिकी मैक्सिको गए थे। फिलहाल यह डिस्काउंट स्कीम पश्चिमी अमेरिका के राज्यों एरिजोना और उटाह के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन


हर व्यक्ति का डीएनए अलग होता है। मेक्सिको की ज्यादातर आबादी में इबेरियन प्रायद्वीप वंश देखने को मिलता है। यह अमेरिका और स्पेन मूल से मिला है। डीएनए टेस्ट में मेक्सिकन मूल का पता चलता है। माना जाता है कि इबेरियन प्लस अमेरिकी मूल, मैक्सिकन डीएनए के समान है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने डीएनए डिस्काउंट ऑफर के लिए एक विशेष प्रचार भी जारी किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed