फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Acting Afghan FM Muttaqi to visit India as UNSC sanctions committee approves travel ban exemption

India-Afghanistan: अगले हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे अफगानी विदेश मंत्री; यूएन ने प्रतिबंध से दी छूट को मंजूरी

Thu, 02 Oct 2025 10:05 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 02 Oct 2025 10:05 PM IST
सार

मुत्ताकी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 जनवरी, 2001 को प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था और उन पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति पर रोक और हथियारों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Acting Afghan FM Muttaqi to visit India as UNSC sanctions committee approves travel ban exemption
एस जयशंकर, आमिर खान मुत्ताकी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी अगले हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे। मुत्ताकी की यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की ओर से यात्रा प्रतिबंध हटाने की मंजूरी मिलने के बाद हो रही है।

विज्ञापन


मुत्ताकी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 जनवरी, 2001 को प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था और उन पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति पर रोक और हथियारों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई थी। प्रतिबंध समिति की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा परिषद समिति ने 30 सितंबर को मावलवी अमीर खान मुत्ताकी को 9 से 16 अक्तूबर के बीच भारत की राजधानी नई दिल्ली जाने के लिए यात्रा प्रतिबंध से छूट देने को मंजूरी दे दी। यह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद काबुल से भारत का पहला मंत्रिस्तरीय दौरा होगा। यूएन ने कहा कि मुत्ताकी को तालिबान का एक प्रमुख सदस्य माना जाता है और तालिबान शासन के दौरान वह संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई वाली वार्ता में तालिबान का प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। समिति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों से बनी है और यह सर्वसम्मति से निर्णय लेती है। 1988 की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता वर्तमान में पाकिस्तान के पास है। 2025 के लिए दो उपाध्यक्ष गुयाना और रूस हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार के उच्चस्थ सूत्रों ने बताया है कि मुत्ताकी के दौरे को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संपर्क किया था क्योंकि वह यूएनएससी की प्रतिबंधित सूची में है। ऐसे में उन्हें यात्रा करने के लिए इजाजत की जरूरत थी। दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क के मद्देनजर विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुत्ताकी के बीच बीती 15 मई को फोन पर बात हुई थी। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनकी मुत्ताकी के साथ अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए उनकी सराहना की। हमने अफगान लोगों के साथ अपनी पारंपरिक दोस्ती और उनकी विकास संबंधी जरूरतों में लगातार सहयोग देने पर जोर दिया। सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। हालांकि भारत ने अभी तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है और वह काबुल में एक वास्तविक समावेशी सरकार के गठन की वकालत करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed