फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Acharya Lokesh Muni addresses inaugural ceremony of Parliament of World Religions

US: अमेरिका में विश्व धर्म संसद का हुआ आयोजन, भारत के जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने समारोह को किया संबोधित

Tue, 15 Aug 2023 11:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 15 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

अमेरिका में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। भारत के जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने शिकागो में आयोजित हो रही इस संसद को को संबोधित किया

विज्ञापन
Acharya Lokesh Muni addresses inaugural ceremony of Parliament of World Religions
Acharya Lokesh Muni - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 80 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक धार्मिक नेता भाग ले रहे हैं। यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा। वहीं भारत के जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने शिकागो में आयोजित हो रही संसद को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने विश्वभर के धार्मिक नेताओं से जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के मुद्दों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद से निपटने को साथ आएं धार्मिक नेता
आचार्य लोकेश मुनि ने सोमवार को सभा को संबोधित करते कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें से कुछ पूरी सृष्टि के लिए खतरा हैं। ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और हिंसा ऐसे मुद्दे हैं जिनसे हर कोई जूझ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, देशों और विचारधाराओं के लोग इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन


अंतरधार्मिक सद्भाव आवश्यक है
उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए अंतरधार्मिक सद्भाव आवश्यक है। 2023 में विश्व धर्म संसद एक मील का पत्थर साबित होगी। विश्व धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अनुभवी अमेरिकी राजनीतिज्ञ नैन्सी पेलोसी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिंसा विश्व भारती संगठन के संस्थापक हैं लोकेश मुनि 
आचार्य लोकेश मुनि अहिंसा विश्व भारती संगठन के संस्थापक हैं, जो शांति के लिए काम करता है और अहिंसा पर जोर देता है। इससे पहले वह पशुधन और पशुधन उत्पाद (आयात और निर्यात) विधेयक, 2023 का भी विरोध कर चुके हैं जिसमें जिसमें बिल्लियों, बंदरों और कुत्तों आदि को पशुधन और जीवित निर्यात के लिए वस्तुओं के रूप में परिभाषित किया गया था। वहीं एक दिन पहले उन्होंने विश्व धर्म संसद में 80 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत का झंडा फहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed