फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to research, machines like robots can easily influence children

रिसर्च में हुआ खुलासा, रोबोट जैसी मशीनें आसानी से कर सकती हैं बच्चों के साथ छल

Tue, 21 Aug 2018 11:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
According to research, machines like robots can easily influence children

ब्रिटेन की प्लेमाउथ यूनिवर्सिटी ने हाल ही में किए गए अपने अध्ययन से खुलासा किया है कि रोबोट जैसी मशीनें बच्चों की सोच और फैसलों को आसानी से प्रभावित कर सकती हैं। जिसका कारण है व्यस्कों की तुलना में बच्चों का अधिक संवेदनशील होना। बच्चे दबाव में भी आसानी से आ जाते हैं। इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने बच्चों और व्यस्कों को रोबोट और उनके साथियों की उपस्थिति में समान टास्क दिए थे।

विज्ञापन


इसमें देखा गया कि जो व्यस्क थे वो अपने साथियों से प्रभावित हुए जबकि बच्चे रोबोट्स से। इसमें 7-9 साल के बच्चे शामिल थे। इस अध्ययन से यह पता चला कि तकनीक के विकास के लिए रोबोट्स काफी सहायक हो सकते हैं लेकिन दूसरी तरफ इससे चिंता भी जाहिर हुई। यह बच्चों और कमजोर लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह स्टडी जनरल साइंस एंड रोबोटिक्स में प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन


शोध करने वालों ने ये भी बताया कि जल्द ही ऑटोनोमस रोबोट का इस्तेमाल एजुकेशन प्रोफेशनल और चाइल्ड थेरेपिस्ट की तरह होगा। इनमें रोबोट खुद से बात करने वालों की सोच को प्रभावित कर पाएंगे। इसके लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की जरूरत पर बल दिया जा रहा है। ताकि बच्चों और रोबोट के बीच बातचीत का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इस शोध के लिए चार लाइनें दिखाई गई थीं। फिर पूछा गया कि कौन सी दो लाइनों की लंबाई बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पता चला कि लोग अकेले में कम गलतियां करते हैं जबकि किसी अन्य की मौजूदगी में अधिक। जब बच्चों से अकेले में सवाल पूछे गए तो उनका टेस्ट स्कोर 87 फीसदी रहा और रोबोट्स की मौजूदगी में उनका टेस्ट स्कोर 75 फीसदी रहा। उन्होंने 74 फीसदी उत्तर गलत दिए थे जो कि रोबोट्स के जवाबों से मेल खाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed