फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Accident at industrial plant in Ryazan, Russia; 11 dead, 130 injured

Russia: रूस के रियाजान में औद्योगिक प्लांट में हादसा; 11 की मौत, 130 घायल

Sat, 16 Aug 2025 07:08 PM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 16 Aug 2025 07:08 PM IST
सार

रूस के रियाजान क्षेत्र में क औद्योगिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए। बारूद बनाने वाली एक कार्यशाला में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। 

विज्ञापन
Accident at industrial plant in Ryazan, Russia; 11 dead, 130 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के रियाजान क्षेत्र में एक औद्योगिक प्लांट में शुक्रवार को आग लग गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 130 लोगों के घायल होने की खबर है। रूसी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: गाजा से फलस्तीनियों के विस्थापन पर इस्राइली नेताओं का समर्थन, विस्थापन पर दुनिया ने जताई आपत्ति
विज्ञापन


बारूद बनाने वाली कार्यशाला में लगी आग

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन दल सप्ताहांत तक मलबे की खोज में लगे रहे और रात में दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार इस कारखाने में बारूद बनाने वाली एक कार्यशाला में आग लग गई। इसके कारण यह विस्फोट हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के कारणों की जांच शुरू
अधिकारियों ने बताया कि घालयों में से 29 लोग शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसमें से 13 को रियाजान में और 16 को मॉस्को के चिकित्सा केन्द्रों में ले जाया गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रात में मलबे के नीचे से तीन लोगों को बचा लिया गया और जांचकर्ताओं ने आग के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।


रियाजान क्षेत्र में एक दिन का शोक घोषित
इसके अलावा सोमवार को रियाजान क्षेत्र में एक दिन का शोक घोषित किया गया है। रियाजान के गवर्नर पावेल मालकोव ने एक बयान में कहा कि पूरे क्षेत्र में झंडे झुका दिए जाएंगे। सांस्कृतिक संस्थानों, टेलीविजन और रेडियो कंपनियों और संगठनों से मनोरंजन कार्यक्रम रद्द करने को कहा गया है।

चार साल में दूसरी घटना
इलास्टिक प्लांट में चार साल से भी कम समय में यह दूसरा घातक विस्फोट था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, अक्टूबर 2021 में विस्फोटक निर्माता कंपनी रेजरयाद द्वारा संचालित एक कार्यशाला में हुए विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed