{"_id":"5b14ca544f1c1bab6e8b60b0","slug":"a-whale-dies-after-swallowing-80-plastic-bags-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक में प्लास्टिक के 80 बैग गटकने से व्हेल की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बैंकॉक में प्लास्टिक के 80 बैग गटकने से व्हेल की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्लास्टिक के 80 बैग गटकने की वजह से एक व्हेल की मौत हो गई। यह बात अटॉप्सी रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें कि उसे मलेशिया की सीमा पर स्थित एक नहर के पास गंभीर हालत में पाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों के दल ने उसका उपचार किया। इस प्रयास के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
समुद्री एवं तटीय संसाधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इन 80 प्लास्टिक बैग का वजह आठ किलो से अधिक था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने व्हेल के पेट से पांच प्लास्टिक के बैग उल्टी करवाकर निकाले थे। कसेटस्टार्ट विश्वविद्यालय के लेक्चरर थोन ने बताया कि बैग की वजह से व्हेल कुछ नहीं खा पाई होगी। उन्होंने कहा, 'अगर आपके पेट में 80 प्लास्टिक बैग हैं तो आप मर जाएंगे।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि थाइलैंड प्लास्टिक बैग का दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है, और हर साल देश में बड़ी संख्या में समुद्री जीव मारे जाते हैं।
विज्ञापन