{"_id":"5c35a8acbdec2257071f725d","slug":"a-watchman-has-attacks-on-school-s-children-after-fired-with-job-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में चौकीदार को नौकरी से निकाला तो हथौड़ा चलाकर 20 छात्रों को कर दिया घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में चौकीदार को नौकरी से निकाला तो हथौड़ा चलाकर 20 छात्रों को कर दिया घायल
Wed, 09 Jan 2019 01:24 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राजधानी बीजिंग के पास शिचेंग जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में नौकरी से निकाले जाने के बाद चौकीदार बौखला गया। बौखलाहट ऐसी कि उसने उसी स्कूल के बच्चों पर हथौड़े से हमला बोल दिया। इस घटना में 20 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
गनीमत रहा कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। साउथ चाइना की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर चौकीदार ने एक बच्चे के सिर पर ही हथौड़े से कस के वार कर दिया था, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने आक्रोशित होकर स्कूल का घेराव भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। वहीं, कुछ रिपोर्टों के हवाले से कहा जा रहा है कि हमलावर ने बच्चों पर चाकू से वार किया था।
विज्ञापन
घटना के समय बच्चे अपनी क्लास में थे। हमलावर को आशंका थी कि बच्चों की शिकायत पर ही उसे स्कूल से निकाला गया है, हालांकि प्रबंधन ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। मालूम हो कि स्कूली बच्चों पर ऐसे हमले की और भी घटनाएं पहले हो चुकी हैं।