फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Senior citizen of Indian origin jailed for five weeks for harassing others under the influence of alcohol in Singapore

सिंगापुर: भारतीय मूल के वरिष्ठ नागरिक को पांच हफ्तों की कैद, शराब के नशे में लोगों को परेशान करने का आरोप

Wed, 29 Dec 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Dec 2021 01:17 AM IST
सार

भारतीय मूल के सिंगापुर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में दूसरों को परेशान करने के आरोप में सोमवार को पांच हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई।
 

विज्ञापन
A Senior citizen of Indian origin jailed for five weeks for harassing others under the influence of alcohol in Singapore
jailed - सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के 65 वर्षीय शख्स मूर्ति नागप्पन को दुर्व्यवहार के तीन आरोपों और शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान करने का जुर्म स्वीकार करने के बाद पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


मूर्ति नागप्पन इस साल 28 मार्च को लिटल इंडिया में टेक्का मार्केट के पास एक बस में नशे की हालत में चढ़ा। उसने अपना मास्क सही तरीके से नहीं पहन रखा था। जब चालक ने उसे सही तरीके से मास्क पहनने को कहा तो मूर्ति नाराज हो गया और अपशब्द कहे।
विज्ञापन


मूर्ति नागप्पन ने दुर्व्यवहार के साथ शराब पीकर लोगों को परेशान भी किया
सरकारी लोक अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस को 15 मिनट बाद सूचना दी गई। मूर्ति पर पिछले महीने 738 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। इस साल एक अन्य घटना में उसने शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी और एक बस चालक को अपशब्द कहे थे। दो माह बाद 29 मई को मूर्ति टेक्का मार्केट के पास फिर नशे की हालत में मिला। उसने वहां से गुजर रहे लोगों को अपशब्द कहे। मूर्ति को सोमवार को पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed