{"_id":"66f80240fc637c35bb077049","slug":"a-revolutionary-guard-general-died-in-israeli-air-strike-that-killed-hezbollah-s-leader-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israeli air strike: इस्राइली बमबारी में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल की मौत, हमले के दौरान मौजूद था अब्बास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israeli air strike: इस्राइली बमबारी में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल की मौत, हमले के दौरान मौजूद था अब्बास
Sat, 28 Sep 2024 06:49 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:49 PM IST
सार
इस्राइल की ओर से शुक्रवार को किए गए हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक जनरल की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, हमले में ईरानी सेना का डिप्टी कमांडर अब्बास हमले के बाद उस जगह पर मौजूद था।
विज्ञापन
इस्राइल का बेरूत में हवाई हमला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की ओर से शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी में हिस्से में हवाई हमला किया था। इस हमले में हिजबुल्ला का कमांडर नसरल्ला मारा गया था। नसरल्ला के अलावा इस हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक जनरल की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, हमले में ईरानी सेना का डिप्टी कमांडर अब्बास हमले के बाद उस जगह पर मौजूद था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरूत में हुए हवाई हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर अब्बास निलफोरुशान की मौत की खबर है। ईरान ने बदला लेने की धमकी दी है। ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, इंसाफ मिलना हमारा अधिकारी है। वहीं लेबनान में स्थिति के मद्देनजर ईरान ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि ईरान की न्यायपालिका के उप प्रमुख अहमद रजा खगान ने भी ब्रगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशान की मौत की पुष्टि की हैं। उन्होंने कमांडर को "लेबनान के लोगों का मेहमान" बताया। खगान ने कथित तौर पर यह भी कहा कि ईरान को अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुर्द फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशान लेबनान में आईआरजीसी के ऑपरेशन कमांड को संभाल रहे थे। अब्बास निलफोरुशान ईरान के भीतर विरोध प्रदर्शनों के दमन और विदेशों में सैन्य गतिविधियों, विशेष रूप से सीरिया में सैन्य अभियानों में सीधे तौर पर शामिल रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, निलफोरुशान सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद के लिए भी काम कर चुके हैं। कमांडर ने 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध में अपना सैन्य करियर शुरू किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन