फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a photo of Pakistani politician viral on social media has been doctored included whisky bottle

सोशल मीडिया पर व्हिस्की की बोतल के साथ पाकिस्तानी नेता की फोटो वायरल, जानें क्या है सच्चाई?

Fri, 09 Oct 2020 01:55 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
a photo of Pakistani politician viral on social media has been doctored included whisky bottle
पाकिस्तान नेता की वायरस फोटा का सच - फोटो : social media

पाकिस्तान के एक नेता की फोटो सोशल मीडिया पर सैकड़ों बार शेयर की जा चुकी है, जिसमें पाकिस्तानी नेता विमान के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी टेबल की एक व्हिस्की की बोतल रखी है। यह फोटो 25 सितंबर 2020 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई थी। आइए जानते हैं कि इस फोटो की सच्चाई क्या है?

विज्ञापन



25 सितंबर से लेकर अब तक ये फोटो 500 से ज्यादा बार शेयर की जा चुकी है। इस फोटो का उद्देश्य पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान को व्हिस्की की बोतल के साथ दिखाना था। मौलाना जमीयत-उलेमा-ई-इस्लाम से ताल्लुक रखते हैं। इस पोस्ट को शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा कि डीजल के फैन, जो कि खुद को इस्लामिक स्कॉलर मानते हैं। मुझे लगता है कि यह इनका रूह अफ्जा है, आपको क्या लगता है?
विज्ञापन


पोस्ट में डीजल, राजनेता रहमान के लिए इस्तेमाल किया गया है क्योंकि डीजल ईंधन लाइसेंस से संबंधित ग्राफ्ट में उन्होंने कथित भागीदारी की थी। इस कैप्शन का उद्देश्य रहमान के उन समर्थकों के लिए एक उपहास का इस्तेमाल करना था, जो उन्हें श्रद्धेय और पवित्र इस्लामी व्यक्ति मानते हैं। इस्ला में शराब का सेवन करना मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस पोस्ट पर कई फेसबुक यूजर्स ने आपत्ति जताई। कुछ ने दावा किया कि यह गलत और भ्रामक तस्वीर है लेकिन कुछ लोगों ने इस फोटो को असली मानकर रहमान की आलोचना करना शुरू कर दिया। इसके बाद ये फोटो फेसबुक और ट्विटर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर होने लगी।


क्या है सच्चाई?
इस वायरल फोटो और पोस्ट की सच्चाई यही है कि इसमें किया गया दावा एक दम गलत है। 15 अगस्त 2019 को मौलाना फजलुर रहमान की असली फोटो शेयक की गई थी, जिसे एडिट कर अब नए तरीके से शेयर किया जा रहा था। इस विमान में जो सीट, रंग और इंटिरियर का इस्तेमाल किया गया है, वैसा सऊदी अरब एयरलाइन सऊदीया में इस्तेमाल किया जाता है।

एयरलाइन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि वह अपने विमान में शराब नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed