{"_id":"5f66aa488ebc3e2cc02f9acf","slug":"a-package-containing-the-poison-ricin-and-addressed-to-trump-intercepted-by-law-enforcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा
Sun, 20 Sep 2020 07:04 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच चौंकाने वाली खबर आई है। व्हाइट हाउस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को जहर भेजने की कोशिश हुई। उन्हें रिसिन नाम का जहर वाला एक पैकेट भेजा गया, लेकिन इसे छानबीन के दौरान ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जहर देने वाली साजिश को विफल कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो टेस्ट के बाद घातक जहर रिसिन की पुष्टि हुई है। अमेरिकी चुनाव के बीच ये खबर चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार कोई भी काम की चीज व्हाइट हाउस पहुंचती है, तो राष्ट्रपति तक पहुंचने तक उसकी गहन जांच की जाती है। ऐसे ही व्हाइट हाउस पहुंचने वाले सभी पत्रों और पार्सलों की छंटनी और जांच की जाती है। जिस पर अंदेशा होता है अलग कर लिया जाता है।
अमेरिकी कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने अमेरिकी केबल नेटवर्क को बताया कि जांचकर्ता इस संभावना पर गौर कर रहे हैं कि ट्रंप को पार्सल कनाडा से आया था। साथ ही हम भी अपनी तरफ से पूरी जांच करेंगे।
अमेरिका के अधिकारियों के अनुसार, रिसिन बहुत घातक जहर है। इसका उपयोग आतंकी हमलों में किया जाता है। साथ ही पाउडर, गोली या एसिड के रूप में भी इसका उपयोग होता है। जिसके शरीर में यह जहर जाता है उसकी मृत्यु निश्चित है।