{"_id":"6a114309946a282dce0b5492","slug":"a-massive-accident-at-a-coal-mine-in-china-claimed-the-lives-of-many-workers-in-a-gas-explosion-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 90 लोगों की जान; कई मजदूर अभी भी फंसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 90 लोगों की जान; कई मजदूर अभी भी फंसे
Sat, 23 May 2026 08:56 PM IST
रिया दुबे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 23 May 2026 08:56 PM IST
सार
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर खदान के अंदर मौजूद थे। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
गैस विस्फोट में गई कई मजदूरों की जान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम चांगझी शहर स्थित लिउशेन्यू कोयला खदान में हुआ, जहां विस्फोट के समय बड़ी संख्या में मजदूर भूमिगत काम कर रहे थे।
हादसे के बाद चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत कार्य के लिए छह रेस्क्यू टीमों के 345 कर्मचारियों को मौके पर भेजा है। बचाव दल लगातार मलबा हटाने और खदान के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन के शांक्सी प्रांत में हुए खनन हादसे में लोगों की मौत की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले और जो लोग अब भी लापता हैं, उनकी जल्द और सुरक्षित बरामदगी हो।
विज्ञापन
कितने मजदूरों के फंसे होने की आशंका?
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में करीब 247 मजदूरों के खदान में फंसे होने की आशंका जताई गई थी। शनिवार सुबह एजेंसी ने पहले आठ लोगों की मौत और 38 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी दी थी, बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हो गई। लेकिन शनिवार शाम तक मृतकों की संख्या बढ़कर 90 हो गई।
विज्ञापन
VIDEO | Over 80 people have reportedly been killed in a gas explosion in a coal mine in China. The gas explosion occurred at the Liushenyu coal mine, Qinyuan County in north China's Shanxi Province on Friday evening. Rescue efforts are underway.#ChinaNews
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: AFP/PTI… pic.twitter.com/N0kfwAQpzp — Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026
राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए कई निर्देश
हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। बचाव दल लगातार खदान के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।विस्फोट की असली वजह अब भी नहीं साफ
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, खदान का संचालन करने वाले अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि विस्फोट की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया। यह गैस बेहद जहरीली और बिना गंध वाली होती है, जो बंद जगहों में जानलेवा साबित हो सकती है।हादसे के बाद चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत कार्य के लिए छह रेस्क्यू टीमों के 345 कर्मचारियों को मौके पर भेजा है। बचाव दल लगातार मलबा हटाने और खदान के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भेजी संवेदना
चीन के शांक्सी प्रांत में हुए भीषण कोयला खदान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां के नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन के शांक्सी प्रांत में हुए खनन हादसे में लोगों की मौत की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले और जो लोग अब भी लापता हैं, उनकी जल्द और सुरक्षित बरामदगी हो।