{"_id":"608287253b8dbb3b14318527","slug":"a-man-in-italy-earning-salary-for-15-years-without-going-to-office-police-registered-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली: 15 साल नौकरी पर नहीं गया शख्स, फिर भी आती रही तनख्वाह, मामला खुला तो हर कोई हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली: 15 साल नौकरी पर नहीं गया शख्स, फिर भी आती रही तनख्वाह, मामला खुला तो हर कोई हैरान
Fri, 23 Apr 2021 02:06 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:06 PM IST
सार
इटली के एक अस्पताल में काम पर ना जाने वाले कर्मचारी को 15 साल तक लगातार सैलरी मिलती रही। इटली पुलिस ने शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कार्यालय दुरुपयोग के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली में काम ना करके भी 4.8 करोड़ रुपये कमाने का एक मामला सामने आया है। सुनने में अजीब है, लेकिन सच है। यहां अस्पताल में काम करने वाला एक कर्मचारी 15 सालों से अपने काम पर नहीं गया लेकिन उसे हर महीने बराबर सैलरी मिली है। पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स ने साल 2005 में ही यहां काम करना बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी उसे वेतन मिलता रहा।
विज्ञापन
शख्स ने इन 15 सालों में करीब 5.38 लाख यूरो (करीब 4.8 करोड़ रुपये) कमाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कैटनजारो शहर के सियासीओ अस्पताल में काम करता था। लेकिन जब यह मामला सबके सामने आया, इटली के अधिकारियों के होश उड़ गए। इस कर्मचारी की उम्र 66 साल है और इस पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कार्यालय के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल के छह मैनेजरों पर भी कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने शक जताया है कि उन्होंने आरोपी शख्स के अनुपस्थित रहने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ये मामला तब सामने आया जब इटली की पुलिस धोखाधड़ी और अनुपस्थित रहने के एक दूसरे मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि इटली के सार्वजनिक क्षेत्र में इस तरह के मामले आते रहते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शख्स ने 2005 में अपने मैनेजर को धमकी दी थी, क्योंकि वो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक रिपोर्ट दर्ज करने जा रही थी। बाद में मैनेजर रिटायर हो गई और कर्मचारी अनुपस्थित रहने लगा।
पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान बताया कि एचआर विभाग और नई मैनेजर को कभी इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आरोपी कार्यालय क्यों नहीं आ रहा है और इसके बाद भी आरोपी को वेतन मिलता रहा। पुलिस अधिकारियों को शक है कि इस मामले में अस्पताल के कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।