{"_id":"5f3c6f3cc2e799319f0459e3","slug":"a-indian-man-arrested-for-illegally-entering-the-us-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2020 05:45 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
बंद अमेरिका बॉर्डर सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने कनाडा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हो रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पैदल ही सीमा पार कर अमेरिका में प्रवेश कर गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघीय अधिकारियों ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। अमेरिकी सीमा पुलिस के बयान के अनुसार मोंटाना में स्वीट ग्रास स्टेशन के अधिकारियों ने शनिवार को कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में कोट्स से गैरकानूनी तरीके से पैदल ही एक व्यक्ति को देश की सीमा में प्रवेश करते देखा। बयान में कहा कि अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और पता चला कि वह भारतीय है।
विज्ञापन
उसने जानबूझकर कनाडा से अमेरिका आने की बात स्वीकार की। सीमा पुलिस ने कहा, व्यक्ति के पास कई बैग थे लेकिन उनमें से कुछ भी खतरनाक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक को अमेरिका से बाहर भेज दिया गया है।
विज्ञापन