फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A huge fire in Australia's bushfires, 24 dead

ऑस्ट्रेलिया की आग में 24 की मौत के बाद जागे मॉरिसन, 'बुशफायर रिकवरी एजेंसी' का हुआ गठन

Sun, 05 Jan 2020 07:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 05 Jan 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
A huge fire in Australia's bushfires, 24 dead
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब तक कुल 24 लोग इसकी चपेट में आ चुके है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए है। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की नींद खुल चुकी है। स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को इससे निपटने के लिए नेशनल बुशफायर रिकवरी एजेंसी का गठन किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


ये एजेंसी आग में बर्बाद हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों के टूटे मनोबल जैसी सभी समस्याओं में मदद पहुंचाएगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पिछले पांच महीनों से आग लगी हुई है। इस दौरान बेहतर कदम ना उठाने के चलते स्कॉट मॉरिसन की खूब आलोचना हो रही है। आलोचनाओं से घिरे प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ये एजेंसी अगले दो साल तक काम करेगी और आग से पहुंचने वाली क्षति को दूर करने में सरकार की मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की आग का न्यूजीलैंड में असर


आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग का असर न्यूजीलैंड में भी देखा जा रहा है। न्यूजीलैंड के लोग आपात सेवा पर लगातार फोन कर सुविधा मांगते हुए आसमान में नारंगी रंग के धुएं की परत बनने की सूचना दी। बीते कुछ समय से धुएं ने दक्षिणी द्वीप के अधिकांश हिस्सों को ढक लिया है जिससे सफेद हिमनद भूरे रंग के नजर आने लगे हैं।



अब यह धुआं द्वीप के उत्तरी हिस्से तक पहुंच गया है। जैसे ही आसमान में धुंध दिखी पुलिस ने लोगों से 111(आपातकालीन नंबर) पर इस नारंगी रंग के धुंध की सूचना देने के लिए बार बार कॉल नहीं करने की अपील की।


ऑस्ट्रेलिया को मिली 500 करोड़ डॉलर की मदद


कीथ अर्बन और निकोल किडमैन जैसी मशहूर हस्तियों ने ऑस्ट्रेलिया ने जंगल की आग के खिलाफ अपनी लड़ाई में अग्निशामकों का समर्थन करने के लिए 500 करोड़ डॉलर की मदद करने की बात कही है। मशहूर गायक कीथ और हॉलीवुड स्टार पत्नी निकोल ने संकट की स्थिति में देश के साथ खड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed