फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A group of American congress will do hearing of Human Rights state in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर सुनवाई करेगा अमेरिकी कांग्रेस का समूह

Wed, 13 Nov 2019 02:20 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Nov 2019 02:20 AM IST
सार

  • जानकारों ने इस समूह के इरादों पर जताया संदेह, गवाह भारत के घोर विरोधी
  • क्षेत्र के इतिहास और भारत-पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन की होगी जांच 
  • भारत खत्म कर चुका है राज्य से अनुच्छेद 370, पाकिस्तान ने किया था विरोध

विज्ञापन
A group of American congress will do hearing of Human Rights state in Jammu Kashmir
हाल-ए-कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमेरिकी कांग्रेस का मानवाधिकार संबंधी समूह जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद वहां की स्थिति पर इस सप्ताह सुनवाई आयोजित करेगा। हालांकि जानकारों ने समूह के इरादों पर संदेह जताते हुए कहा कि इस समूह के गवाह (जम्मू-कश्मीर जाकर वहां की स्थिति देखकर आने वाले) भारत के घोर विरोधी रहे हैं। 

विज्ञापन


टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग ने कहा कि गवाह जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति देखेंगे। वे क्षेत्र के इतिहास और भारत व पाकिस्तान में मानवाधिकार के उल्लंघन की जांच करेंगे। इसके बाद कार्रवाई के लिए कांग्रेस से सिफारिश करेंगे। आयोग ने बुधवार को सुनवाई के लिए गवाह के रूप में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी आयोग की आयुक्त अनुरिमा भार्गव को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

नोटिस के बिना सुनवाई की घोषणा

टॉम लैंटोस आयोग के इरादों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कहा कि इसके सह अध्यक्षों ने नोटिस के बिना सुनवाई की घोषणा की और ऐसा पैनल चुना है जो भारत का विरोधी है। उन्होंने पैनल में शामिल लोगों की मंशा पर भी संदेह जताया। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने संदेह जताया कि इसके पीछे पाकिस्तानी-अमेरिकी और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के करीबी लोगों के समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर धन मुहैया कराया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed