{"_id":"5f0f1b9f8ebc3e63b86dba31","slug":"a-group-linked-to-maritime-activities-claim-an-oil-tanker-was-hijacked-off-the-uae-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री गतिविधियों से जुड़े एक समूह का दावा, यूएई तट से एक तेल टैंकर अपहृत हुआ था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
समुद्री गतिविधियों से जुड़े एक समूह का दावा, यूएई तट से एक तेल टैंकर अपहृत हुआ था
Wed, 15 Jul 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंधों को कथित तौर पर दरकिनार करने की कोशिश में एक तेल टैंकर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट से 5 जुलाई को अपहृत कर लिया गया था। समुद्री गतिविधियों से जुड़े एक समूह ने बुधवार को यह बात कही।
विज्ञापन
समुद्री क्षेत्र में मानवाधिकारों से संबंधित ब्रिटेन स्थित समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड हैमंड ने कहा कि इस पर सवार 26 भारतीय नाविक इसे वापस भारत ले गए थे जबकि दो तेहरान में रह गए थे।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई अधिक विवरण नहीं दिया। हैमंड ने कहा कि उन्होंने एमटी गल्फ स्काई के कप्तान का बयान लिया था, जिसमें जहाज के अपहृत होने की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि जहाज के बारे में उनके पास और कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है। वहीं, समुद्र में तेल व्यापार पर निगाह रखने वाली वेबसाइट 'टैंकरट्रेर्क्स' ने कहा कि उसने हाल ही में सेटेलाइट तस्वीरों में जहाज को ईरानी जलक्षेत्र में देखा था।
इस बीच, अमीरात सरकार और अमेरिकी नौसेना के बहरीन आधारित पांचवें बेड़े की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।