{"_id":"5f0ef0858ebc3e63de13374a","slug":"a-french-minister-covered-her-face-with-her-hands-after-she-realized-she-had-forgotten-her-mask-at-military-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिट्री डे परेड में बिना मास्क के पहुंची फ्रांस की मंत्री, फिर हाथों से मुंह को छुपाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिलिट्री डे परेड में बिना मास्क के पहुंची फ्रांस की मंत्री, फिर हाथों से मुंह को छुपाया
Wed, 15 Jul 2020 05:42 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
मास्क के बगैर फ्रांस की मंत्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का डर कहें या गलती का अहसास, फ्रांस में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां मास्क नहीं पहनने की वजह से देश की एक मंत्री को अपने हाथों से मुंह को छुपाना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, उद्योग मंत्रालय में जूनियर मंत्री एग्नेस पन्नियर-रनर बैस्टिल डे सैन्य परेड के लिए पेरिस के प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में अपने कार से पहुंचीं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मिलना शुरू किया, तभी अचानक उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें छोड़कर सबने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा है।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री तुरंत अपने मुंह को हाथ से छुपाते हुए अपनी गाड़ी की तरफ भागीं लेकिन तब तक उनकी गाड़ी वहां से जा चुकी थी। यह देखकर मंत्री ने अधिकारियों को इशारे से अपने मास्क के बारे में बताया। कुछ क्षण बाद एक अधिकारी ने उन्हें एक अतिरिक्त मास्क लाकर दिया और किसी भी तरह की किरकिरी से होने से बचा लिया।
विज्ञापन
A French minister buried her face in her hands after she realized she had arrived at the annual national day parade and forgotten her mask https://t.co/LMRITtcE4o pic.twitter.com/kgEboxF0j7
— Reuters (@Reuters) July 15, 2020
गौरतलब है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने लोगों को जब भी संभव हो, सार्वजनिक स्थानों पर, यहां तक कि बाहर भी मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना से रोकथाम के लिए मास्क लगाने को शुरुआती कदमों में शामिल किया है और लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।
बता दें कि मास्क ना लगाने को लेकर दुनियाभर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की आलोचना हो चुकी है।