{"_id":"603e7ca73c4e1a1c591d3e29","slug":"a-delivery-driver-in-hanoi-saved-a-two-year-old-girl-who-fell-from-a-12th-floor-balcony","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम: 12वीं मंजिल से गिरी दो साल की मासूम, डिलीवरी बॉय ने लपक कर बचाई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वियतनाम: 12वीं मंजिल से गिरी दो साल की मासूम, डिलीवरी बॉय ने लपक कर बचाई जान
Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, हनोई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, हनोई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
वियतनाम में 12वीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची को डिलीवरी बॉय ने किया कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम के हनोई से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डिलीवरी बॉय ने 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने वाली दो साल की बच्ची को बचा लिया। सोशल मीडिया पर न्गुयेन नागॉस नामक इस डिलीवरी बॉय की बहादुरी और सूझबूझ से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें 31 वर्षीय न्गुयेन नागॉस रविवार की शाम पांच बजे अपनी कार में सामान की डिलीवरी करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्होंने एक बच्ची की रोती हुई आवाज सुनी।
विज्ञापन
न्गुयेन ने अनुसार, उन्होंने देखा कि एक छोटी सी बच्ची बालकनी पर रोते हुए लटक गई वह एकदम गिरने ही वाली थी। उन्होंने आगे बताया कि यह देखते ही वह अपनी कार से तुंरत बाहर कूद गए और पास की एक इमारत पर चढ़ गए ताकि लड़की को लपकने के लिए उचित स्थान खोज सकें।
विज्ञापन
इस बीच जैसे ही बच्ची का हाथ 164 फीट की ऊंचाई से फिसल गया और वह गिरने लगी तभी पूरी सूझबूझ के साथ न्गुयेन ने उसे कैच कर लिया। उनके अनुसार, उन्होंने पूरी कोशिश की कि बच्ची सीधे जमीन पर ना गिरे।
न्गुयेन ने कहा, ‘सौभाग्य से बच्ची मेरी गोद में आ गिरी और मैंने जल्दी से उसे गले लगा लिया, फिर जब उसके मुंह से खून रिसता देखा, तो मैं बहुत डर गया था।’ इसके तुंरत बाद बच्ची को नेशनल चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कूल्हे में चोट आई है, लेकिन वह ठीक हो जाएगी।
न्गुयेन ने कहा कि बारहवीं मंजिल से गिरी इस बच्ची की जान बच जाने से वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया, लेकिन उन्होंने बच्ची से नजर नहीं हटाई और आखिरकार वह बच गई।
न्गुयेन के इस कारनामे से उनकी खूब तारीफ हो रही है। लोग उन्हें वह अब एक सुपरहीरो कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस इस प्रयास को खूब सराहा जा रहा है।