{"_id":"62ea86723c9c7616e921a4d2","slug":"a-brazilian-bodybuilder-and-tiktok-star-pumping-himself-up-with-oil-has-died-on-his-55th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valdir Segato: मशहूर ब्राजीली बॉडी बिल्डर और टिक टॉक स्टार की मौत, जानलेवा साबित हुआ सिंथोल इंजेक्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Valdir Segato: मशहूर ब्राजीली बॉडी बिल्डर और टिक टॉक स्टार की मौत, जानलेवा साबित हुआ सिंथोल इंजेक्शन
Wed, 03 Aug 2022 08:00 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:00 PM IST
सार
स्थानीय मीडिया ने बताया कि सेगाटो को दक्षिण-पूर्व ब्राजील के रिबेराओ प्रेटो स्थित उनके घर में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के कारण आज अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Valdir Segato
- फोटो : social media
विस्तार
एक ब्राजीलियाई बॉडी बिल्डर और टिकटॉक स्टार जिसने 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हासिल किए थे, उसकी अपने 55वें जन्मदिन पर मौत हो गई। बॉडी बिल्डर वाल्डिर सेगाटो डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद हल्क जैसी मांसपेशियों बनाने के लिए वर्षों से जानलेवा सिंथोल इंजेक्शन का उपयोग कर रहे थे। इस ऑनलाइन स्टार ने दुनिया भर में अपनी शानदार मांसपेशियों से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उसकी ये मसल्स तेल, एल्कोहल और दर्द निवारक दवाओं के खतरनाक मिश्रण से भरे हुए थे। वह हल्क जैसा शरीर हासिल करने के लिए वर्षों से सिंथोल इंजेक्शन का उपयोग कर रहा था, लेकिन लगता है जैसे यही इंजेक्शन उसकी मौत का कारण बना।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया ने बताया कि सेगाटो को दक्षिण-पूर्व ब्राजील के रिबेराओ प्रेटो स्थित उनके घर में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के कारण आज अस्पताल ले जाया गया था। सेगाटो के पड़ोसियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके लाखों प्रशंसकों के बावजूद बॉडी बिल्डर वर्षों से कुछ दोस्तों के साथ वैरागी की तरह रह रहा था। ब्राजील के ग्लोबो न्यूज के अनुसार, वाल्डिर के पड़ोसी मोइसेस डा सिल्वा ने कहा कि टिकटॉक स्टार को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसने कहा कि लगभग 6 बजे थे और वह पिछले घर से रेंगता हुआ आया। फिर उसने मेरी मां की खिड़की पर दस्तक दी, खटखटाया फिर वह उठा और उसने कहा मेरी मदद करो, मेरी मदद करो, मैं मर रहा हूं। उन्होंने उसे कार में बिठाया और फिर पास के अस्पताल लेकर गया। वह रिसेप्शन पर गिर गया, उसे दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
घातक सिंथोल इंजेक्शन की लत ने बॉडी बिल्डर को स्ट्रोक, धमनियों के अवरुद्ध होने और संक्रमण के जोखिम की बार-बार चेतावनी को अनदेखा किया था। मोइसेस ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब सेगाटो को सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन पहले जहां डॉक्टर उसे बचाने में कामयाब रहे थे, वहीं इस बार उनका निधन हो गया। मूल रूप से साओ पाओलो के रहने वाले वाल्डिर ने हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर अपने विशाल शरीर के वीडियो साझा करके प्रसिद्धि हासिल की।