फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A 70-year-old corona patient in Seattle, US, has been billed by the hospital for $ 1.1 million.

अस्पताल ने थमाया आठ करोड़ का बिल, कोरोना मरीज बोला- जिंदा बचने का अफसोस रहेगा

Mon, 15 Jun 2020 06:21 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
A 70-year-old corona patient in Seattle, US, has been billed by the hospital for $ 1.1 million.
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिका के सिएटल शहर में 62 दिन अस्पताल में भर्ती रहे 70 वर्षीय मरीज को अस्पताल ने भारी भरकम 11 लाख डॉलर (8.14 करोड़ से ज्यादा) का बिल थमा दिया। इस पर मरीज माइकल फ्लोर ने मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे जिंदा बचने का हमेशा अफसोस रहेगा। अस्पताल का बिल देखकर लगभग दूसरी बार मेरा हार्ट फेल हो चला था। मैं अपने आप से पूछता हूं कि मैं ही क्यों? मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? इस अविश्वसनीय खर्चे को देखकर निश्चित रूप से मुझे अपराधबोध हो रहा है।" 

विज्ञापन


माइकल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मार्च को स्वीडिश मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। 181 पेज के बिल में खर्चे का जो ब्योरा दिया है, उसके मुताबिक 

विज्ञापन
  • आईसीयू में कमरे का प्रतिदिन खर्च 9,736 डॉलर (करीब सात लाख रुपये), 
  • 29 दिन तक वेंटिलेटर का खर्च 82,215 डॉलर (करीब 62 लाख रुपये) 
  • संक्रमण से प्रभावित दिल, किडनी और फेफड़ों का दो दिन का खर्च एक लाख डॉलर (लगभग 76.95 लाख रुपये) शामिल है। 

डॉक्टर माइकल को ‘मिरेकल चाइल्ड’ यानी चमत्कारिक बच्चा कहकर बुलाते थे, क्योंकि कई अंगों के काम बंद कर देने के बावजूद उन्होंने कोरोना को मात देने में सफलता पाई। एक समय में माइकल की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उनके पत्नी और बच्चों को अंतिम समय में उनसे मिलने के लिए बुला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का लाभार्थी होने के कारण माइकल को बिल का अधिकांश हिस्से का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed