फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a 33 year old man raped his sister and molest his mother during high on cocaine and alcohol

लंदन: बहन के साथ दुष्कर्म, मां को भी नहीं बख्शा, 33 वर्षीय शख्स को सात साल की कैद

Sat, 27 Feb 2021 11:29 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 27 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
a 33 year old man raped his sister and molest his mother during high on cocaine and alcohol
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

यूनाइटेड किंगडम में एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया और दावा किया कि उस दौरान उसने कोकेन और शराब की ज्यादा मात्रा ले रखी थी। यही नहीं 33 वर्षीय शख्स ने अपनी मां के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की है। शख्स ने साल 2017 में अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जब वो अपने परिवार के साथ नाइट आउट पर गए हुए थे। 

विज्ञापन


मां को करता था प्रताड़ित
इसके बाद शख्स की मां ने बताया कि इससे पहले भी उसके बेटे ने कई बार उसे प्रताड़ित करने की कोशिश की लेकिन उसने इसकी कभी शिकायत नहीं की। इसके अलावा शख्स ने अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात स्वीकार की और कहा कि इसमें उसकी बहन की भी सहमति थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


'वर्जित काम करने में आनंद मिलता था'
शख्स ने कोर्ट को बताया कि उसने अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाया किया क्योंकि कुछ वर्जित या निषेध काम करने में उसे आनंद मिलता है। उसकी बहन ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे भाई को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले। मैं चाहती हूं कि वो समझें कि उसकी इस हरकत से हमारा परिवार टूट गया और मुझे नहीं लगता कि ये कभी भी पहले जैसा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ने कहा कि उसके भाई की इस हरकत की वजह से उसे अपने घर, परिवार और दोस्तों से दूर जाना पड़ा। मेरे भाई-बहनों के साथ मेरे रिश्ते खराब हुए। मेरा मानना है कि पुलिस में शिकायत करने के मेरे फैसले की वजह से मेरे छोटे भाई बहनों को काफी परेशानी हो रही है। 

कोर्ट ने सुनाई करीब सात साल की सजा
बहन ने बताया कि इसी वजह से उसकी मां के साथ उसके रिश्ते खराब हुए। शख्स की मां का कहना है कि मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरे बेटे ने खुद को खो दिया है। वो अब ड्रग लेने लगा है, ड्रग लेने से पहले वो काफी दयालु हुआ करता था। इस मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि जाहिर सी बात है कि कोर्ट तुम्हारे दावा से सहमत नहीं है, जिसमें शख्स कह रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने में बहन की भी सहमति थी। कोर्ट ने कहा कि वो सोफे पर सो रही थी। 


कोर्ट ने कहा हो सकता है कि तुम (आरोपी) अपनी पिछली जिंदगी में दुष्कर्म या यौन शोषण का शिकार हुए होगे लेकिन ये जो तुमने किया है, इसे माफ नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने शख्स को छह साल दस महीने की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि शख्स ने एकदम नीच हरकत की है, ये कुछ ऐसा है, जिसे तुम्हारी बहन कभी भी नहीं भूल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed