फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A 100 year old coronavirus infected person in China has fully recovered

चीन: 100 साल के बुजुर्ग ने कोरोनावायरस को हराया, 13 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon, 09 Mar 2020 12:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Mar 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
A 100 year old coronavirus infected person in China has fully recovered
कोरोनावायरस - फोटो : ANI

चीन में 100 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी हिम्मत और जीने की इच्छा से कोरोनावायरस को मात दे दी है। वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना से संक्रमित 100 साल का यह शख्स ठीक हो गया है और वह इससे उबरने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गए हैं। बुगु्र्ग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन


कोरोनावायरस की वजह से उन्हें 24 फरवरी को हुबेई के मैटरनिटी ऐंड चाइल्ड हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ्लू जैसी सांस की बीमारी के अलावा इस बुजुर्ग मरीज को अल्जाइमर, हाई ब्लडप्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारी भी थीं। उन्होंने 13 दिनों की जांच और ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन


चीन में कोरोनावायरस की वजह से सोमवार को 22 और लोगों की मौत हो गई हालांकि जनवरी से आंकड़ों के सामने आने के लिहाज से सबसे कम नए मामले दर्ज हुए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश भर में 40 नए मामले मिले जिनमें से अधिकांश हुबेई से थे जहां इस बीमारी का प्रकोप सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इस बीमारी के कारण मरने वाले 22 लोगों में से 21 हुबेई से थे। चीन में कोरोनावायरस के कारण अब तक 3,119 लोगों की जान जा चुकी है। चीन में इस बीमारी से 80,700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हुबेई में बीते कुछ हफ्तों में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।


सोमवार को प्रांत में दर्ज किए गए सभी मामले वुहान से सामने आए, जहां दिसंबर में इस वायरस ने सबसे पहले दस्तक दी थी। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि चीन जनवरी में इस प्रांत में आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा सकता है। इस प्रतिबंध के कारण हुबेई में करीब 5.6 करोड़ लोगों की आवाजाही बाधित हुई थी। स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश में विदेशों से वायरस संक्रमण के अब 67 मामले हैं। सोमवार को ही ऐसे चार मामलों की पुष्टि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed