फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   90 houses destroyed by fire in forests of South Korea

संकट: दक्षिण कोरिया के जंगलों में आग से 90 घर नष्ट, 6000 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sun, 06 Mar 2022 12:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 12:36 AM IST
सार

 आग की चपेट में आकर 90 मकान और अन्य इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा अब तक करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
90 houses destroyed by fire in forests of South Korea
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कोरिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए शनिवार को लगभग 2,000 दमकलकर्मियों और सैनिकों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


इस आग से परमाणु संयंत्र व तरल प्राकृतिक गैस संयंत्र को अस्थायी रूप से खतरा पैदा हो गया है। यह आग समुद्र तट पर बसे उल्जिन शहर की पहाड़ियों पर शुक्रवार की सुबह लगी थी और अब यह लगभग तीन हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में फैल चुकी है। 
विज्ञापन


यह भीषण आग सैमचियोक शहर के करीब पहुंच चुकी है और अब तक इसकी चपेट में आकर 90 मकान और अन्य इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा अब तक करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के आतंरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग तेज हवाओं और शुष्क मौसम की वजह से तेजी से फैल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह 1,950 से अधिक दमकलकर्मी और सैनिक, 51 हेलीकॉप्टर और 273 अन्य वाहन आग बुझाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने रातभर अभियान चलाकर आग की लपटों को सैमचियोक स्थित एलएनजी उत्पादन केंद्र तक पहुंचने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed