फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   81 years old orphan Dublin woman find biological 103 year mother alive

आयरलैंड: अनाथालय में बचपन बिताने वाली महिला ने 61 साल की मेहनत के बाद 103 साल की मां को ढूंढ़ा

Wed, 30 Jan 2019 01:38 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
81 years old orphan Dublin woman find biological 103 year mother alive
Eileen Macken- kirwan house orphanage - फोटो : self
अपने यह जरूर सुना होगा कि 'अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलाने में लग जाती है।' आयरलैंड के डबलिन में रहने वाली एलीन मैकेन ने इसी बात को साबित कर दिखाया है। दरअसल एलीन ने 61 साल की लगातार कोशिशों के बाद 103 साल की उम्र में अपनी मां को खोज निकाला। एलीन जब 19 साल की थी तब उन्हें इस बात का पता चला था कि उनकी मां जीवित है। सालों की कोशिश इस महीने पूरी हुई और डीएनए टेस्ट से एलीन के मां के जीवित होने का पता चला।
विज्ञापन


अनाथालय से निकलने के बाद एलीन ने अपने परिजनों की तलाश शुरू की। साल 2018 में उन्हें पहली सफलता मिली। एलीन ने रेडियो कार्यक्रम में लोगों से अपनी मां को खोजने का तरीका पूछा जिसके बाद एक जीनोलॉजिस्ट ने उनकी मदद की। एलीन और डॉक्टर ने दिन रात मेहनत की तब जाकर मां के जीवित होने का पता चला। एलीन को यह भी पता चला कि उनके 70 साल के दो सौतेले भाई भी हैं, जो उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। उनका जन्म डबलिन स्थित बेथेनी होम अनाथालय में हुआ था। 1950 से पहले यह जगह चोरी, वेश्यावृत्ति और बच्चों को मारे जाने के लिए बदनाम थी। 
विज्ञापन


एलीन के पति  डोनाल्ड है और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने अपनी मां से फोन पर बात कि मगर वह उन्हें सुन नहीं पाई। एलीन ने कहा कि शायद उन्हें भी मेरी सुनने की समस्या है।  अपनी खुशी का इजहार करते हुए एलीन ने कहा कि मन करता कि पहाड़ों से जाकर जोर से चिलाऊं कि मैं अनाथ नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed