फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7.6 magnitude strong earthquake shakes Mexico, sets off alarm, no immediate word on damage

Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से कांपा मेक्सिको, रिक्टर स्केल पर 7.6 रही तीव्रता, दो की मौत, कई इमारतें ढहीं

Tue, 20 Sep 2022 11:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेक्सिको सिटी।
पीटीआई, मेक्सिको सिटी। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्विला से 37 किलोमीटर (23 मील) दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किलोमीटर (9.4 मील) की गहराई में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी गई थी। 

विज्ञापन
7.6 magnitude strong earthquake shakes Mexico, sets off alarm, no immediate word on damage
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेक्सिको के मध्य प्रशांत तट पर सोमवार को पहले दो विनाशकारी भूकंपों की बरसी पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। देश की राजधानी में भूकंप आते ही अलार्म बज गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1.05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई इमारतों के ढहने की खबर आई है। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्विला से 37 किलोमीटर (23 मील) दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किलोमीटर (9.4 मील) की गहराई में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी गई थी। 
विज्ञापन


मिचोआकन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि कोलकोमन शहर में इमारतों में कुछ दरारों के अलावा देश में महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। मेक्सिको की राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि नौसेना के सुनामी केंद्र ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था क्योंकि भूकंप के केंद्र के स्थान के कारण समुद्र के स्तर में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं थी। हालांकि, इसने अमेरिकी सुनामी वार्निंग सेंटर के अलर्ट का खंडन किया है, अमेरिकी सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा था कि भूकंप के केंद्र से 186 मील (300 किमी) के भीतर के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने भी ट्वीट किया कि राजधानी में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। शहर के पर्यावरण लोकपाल कार्यालय के बाहर दर्जनों कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, जो भूकंप के दौरान हिलते-डुलते नजर आए। भूकंप के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं थी, जिसमें ट्रैफिक स्टॉपलाइट भी शामिल थी। जिससे राजधानी के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हो गया। 

बता दें कि मेक्सिको में 1985 और 2017 में भी इसी दिन (19 सितंबर) भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए थे। इन घातक भूकंपों में कई लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed