{"_id":"62cc2dd3d1e411670b2327c2","slug":"68-killed-as-torrential-rain-batters-pakistan-s-sindh-and-balochistan-provinces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood In Pakistan: पाकिस्तान में सिंध और बलूचिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़, 68 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Flood In Pakistan: पाकिस्तान में सिंध और बलूचिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़, 68 लोगों की मौत
Mon, 11 Jul 2022 07:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:34 PM IST
सार
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने प्रांत में बड़ी संख्या में हताहतों के लिए क्वेटा में प्राकृतिक जलमार्गों पर घरों के निर्माण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अधिकांश पीड़ित इन इलाकों के हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 68 लोगों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर और पड़ोसी बलूचिस्तान प्रांत में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
63 लोगों की मौत और कई इलाकों में बिजली गुल
बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा, बरखान, पिशिन, कोहलू, बोलन, लोरेलाई और झोब इलाकों में 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिंध प्रांत की राजधानी कराची में पांच लोगों की मौत हो गई। ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन कई जगह बिजली नहीं है।
बलूचिस्तान के गृहमंत्री ने प्राकृतिक जलमार्गों पर घरों के निर्माण को ठहराया जिम्मेदार
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने प्रांत में बड़ी संख्या में हताहतों के लिए क्वेटा में प्राकृतिक जलमार्गों पर घरों के निर्माण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अधिकांश पीड़ित इन इलाकों के हैं। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि बचावकर्मियों ने क्वेटा के पास लोरेलाई से सात शव निकाले हैं।
विज्ञापन
बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 50 से ज्यादा घायल
बलूचिस्तान प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के एक अधिकारी ने कहा कि हताहतों के अलावा, बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में प्रांत में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
बाढ़ से बह गए कई चेक बांध और पुल
मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में स्थित चेक बांधों और पुलों को भी बहा दिया। अफगान सीमा के पास कदनी बांध के टूटने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी
इस बीच, मौसम विभाग ने 18-19 जुलाई तक कराची और सिंध के अन्य हिस्सों थट्टा, बदीन, हैदराबाद, टंडो मुहम्मद खान, उमरकोट और मीरपुरखास में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।