{"_id":"5fcd3ba18ebc3ecf656fd9da","slug":"6-69-crore-people-corona-infected-in-worldwide-more-than-15-36-lakh-people-have-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया भर में 6.69 करोड़ कोरोना से संक्रमित, अब तक 15.36 लाख से अधिक लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया भर में 6.69 करोड़ कोरोना से संक्रमित, अब तक 15.36 लाख से अधिक लोगों की मौत
Mon, 07 Dec 2020 01:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में वैश्विक महामारी से अब तक 6.69 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15.36 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 66,964,283 लोग महामारी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद भी अमेरिका में हो सकती हैं 5 लाख मौतें
अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) ने कहा है कि कोरोना का टीका लगने के बावजूद में भी अमेरिका में आने वाले वसंत यानी फरवरी तक 500,000 से अधिक लोगों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
ब्राजील में मौतों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में कोरोना से 1,75,964 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 6,533,968 है। इसके साथ ही रोजोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन