फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6,500 Pak terrorists among foreign fighters present in Afghanistan reveals UN report

अफगानिस्तान में विदेशी लड़ाकों के बीच 6,500 पाक आतंकवादी: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

Tue, 02 Jun 2020 09:24 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 02 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
6,500 Pak terrorists among foreign fighters present in Afghanistan reveals UN report
terrorism

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह पाया गया है कि अफगानिस्तान में मौजूद विदेशी आतंकियों में से 6500 पाकिस्तानी हैं और युद्ध ग्रसित क्षेत्र में विदेशी आतंकियों को लाने में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) बड़ी भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विश्लेषणात्मक समर्थन और प्रतिबंधों की निगरानी वाली टीम द्वारा पिछले महीने के अंत में जारी किए गए रिपोर्ट ने संकेत दिया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने विदेशी लड़ाकों को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है जो देश में स्थायी उपस्थिति के कारण अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल भारत में हुए हाई-प्रोफाइल हमलों के बाद जेएम और लश्कर को दोषी ठहराया गया था, इसके बाद पाकिस्तान पर विश्व समुदाय के बढ़ते दबाव के बाद इनके सैकड़ों लड़ाकों को अफगानिस्तान भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मौजूद हैं जो अफगान तालिबान के अंतर्गत काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर और जैश के आतंकवादी अफगानिस्तान के नानगरहार प्रांत में सक्रिय हैं। कुनार प्रांत में लश्कर के 220 आतंकी हैं और जैश के 30 आतंकवादी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed