{"_id":"5c14a4dbbdec2255ca455374","slug":"552-carat-yellow-gem-found-in-canadas-frozen-north","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में मिला 552 कैरेट के अंडे के आकार का पीला हीरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में मिला 552 कैरेट के अंडे के आकार का पीला हीरा
Sat, 15 Dec 2018 12:23 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिला हीरा
उत्तरी अमेरिकी में मिले अभी तक के सबसे बड़े हीरे को डोमिनियन डायमंड माइन एंड रियो टिंटो समूह ने कनाडा के बर्फीले उत्तरी क्षेत्र से खोज निकाला है। 552 कैरेट का यह पीला हीरा डियाविक खान से मिला है। यह हीरा कनाडा में मिले दूसरे सबसे बड़े हीरे से तीन गुना बड़ा है। जहां जियाविक और पड़ोस के एकाती खान से बहुत उम्दा गुणवत्ता वाले हीरे मिलते हैं लेकिन यह दक्षिण अफ्रीकी की खानों में आमतौर पर मिलने वाले विशाल रत्नों के प्रकार के लिए मशहूर नहीं हैं।
विज्ञापन
डोमिनियन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेन दुर्गिन ने कहा कि हीरे की गुणवत्ता अच्छी है यानि ज्वैलरी में इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ विवरण भी दिए जिससे कि इसका मूल्य निर्धारित करने में मदद मिल सके। पीला पत्थर आमतौर पर अफ्रीका की खदानों में मिलने वाले टाइप-2ए सफेद पत्थरों की तुलना में कम दामों पर मिलते हैं। हालांकि उच्च गुणवत्ता वाले पीले फैंसी और गहरे पीले पत्थर अच्छे दामों पर बिकते हैं।
विज्ञापन
दुर्गिन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम इसे फैंसी पीले की श्रेणी में रखेंगे लेकिन इसके अलावा इसका कठोर स्वभाव और प्रसंस्करण भी मायने रखता है। इसकी कीमत का सटीक अनुमान पता पाना अभी मुश्किल है। यह सब कुछ हीरे की कटिंग की प्रक्रिया पर पड़ता है।' ब्लूमबर्ग के अनुसार, 'हीरे की यह खोज इस सदी की सातवी सबसे बड़ा है और यह खोज अब तक खोजे गए 30 सबसे बड़े पत्थरों में से एक है।' 1905 में दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 3,106 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा मिला था। जिसे दो बड़े हीरे द ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका और लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका में काटा गया था। यह दोनों हीरे ब्रिटेन के मुकुट में लगे हुए हैं।
विज्ञापन