फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   52 killed in clashes in oil-rich region of Abyei claimed by both Sudan and South Sudan

Abyei Clash: दक्षिण सूडान के दावे वाले अबेई में बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, यूएन शांतिदूत समेत 52 की मौत

Mon, 29 Jan 2024 04:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जुबा (दक्षिण सूडान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जुबा (दक्षिण सूडान) Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 29 Jan 2024 04:47 AM IST
सार

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शनिवार शाम को बंदूकधारियों ने हमला किया। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन भूमि विवाद से जुड़े होने का संदेह है।

विज्ञापन
52 killed in clashes in oil-rich region of Abyei claimed by both Sudan and South Sudan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : UNICEF

विस्तार

सूडान और दक्षिण सूडान दोनों के दावे वाले तेल समृद्ध क्षेत्र अबेई में बंदूकधारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत सहित 52 लोग मारे गए और 64 घायल हुए हैं। वर्तमान में अबेई क्षेत्र दक्षिण सूडान के नियंत्रण में है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शनिवार शाम को बंदूकधारियों ने हमला किया। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन भूमि विवाद से जुड़े होने का संदेह है।

विज्ञापन


UNISFA ने हिंसा की निंदा की
अबेई के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (UNISFA) ने हिंसा की निंदा की है। UNIFSA ने हिंसा में अपने एक शांतिदूत की मौत की पुष्टि की और कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के कारण कई लोग हताहत हुए हैं। बयान में कहा गया है कि अगोक (Agok) में UNISFA बेस पर सशस्त्र समूह ने हमला किया। मिशन ने हमले को विफल कर दिया, लेकिन दुखद रूप से घाना के एक शांतिरक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जातीय हिंसा की वजह
अबेई क्षेत्र में जातीय हिंसा आम बात है। यहां के आदिवासी समूहों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। क्षेत्र के बहुसंख्यक नगोक डिंका (Ngok Dinka) समुदाय के लोग दक्षिण सूडान का पक्ष लेते हैं, जबकि मिसेरिया (Misseriya nomads) खानाबदोश लोग सूडान के समर्थक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मार्च में दक्षिण सूडान के अबेई में अपने सैनिकों को तैनात करने के बाद से सांप्रदायिक और सीमा पार झड़पें बढ़ गई हैं। अफ्रीकी संघ ने अबेई के लिए जनमत संग्रह का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मतदान में भाग लेने वालों को लेकर असहमति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed