फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   51 people injured due to Nauru storm in Japan

जापान में तूफान नोरू के कारण भारी बारिश, 51 लोग घायल

Tue, 08 Aug 2017 06:30 PM IST
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Updated Tue, 08 Aug 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
51 people injured due to Nauru storm in Japan
nauru storm

जापान में समुद्र की ओर वापस रुख कर चुके तूफान नोरू के चलते आज वहां हुई भारी बारिश से बाढ़ आ गयी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा जबकि इसके कारण घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51 होने की खबर है। एक दिन पहले पश्चिमी जापान में तूफान के आगमन के बाद समूचे मुख्य द्वीप होंशू में 108 किलोमीटर (67 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से आंधियां चलीं।

विज्ञापन


जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज तक उत्तरी निगाता प्रांत के तट से 40 किलोमीटर दूर रहा तूफान धीरे धीरे पूर्वोत्तर की दिशा में बढ़ रहा है। तूफान के कारण इससे पहले शनिवार को बाहरी द्वीपों में दो लोगों की मौत हो गयी थी। लोक प्रसारक ‘एनएचके’ ने बताया कि तूफान जनित घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी।
विज्ञापन


हवाई वीडियो फुटेज में पश्चिमी जापान के शिगा प्रांत में नदियों में बाढ़ के दृश्य दिख रहे हैं, जबकि घरों, धान के खेतों और सड़कें जलमग्न दिखायी दे रहे हैं। नोरू के चलते मंगलवार को कुल 65 विमानों की उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed