{"_id":"5d3943108ebc3e6cb47b33de","slug":"5-civilians-killed-and-10-wounded-in-three-explosions-in-kabul-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल में तीन बम धमाकों में पांच नागरिकों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल में तीन बम धमाकों में पांच नागरिकों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल
Thu, 25 Jul 2019 11:38 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक लगातार हुए तीन बम धमाकों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल दहल उठी। इन धमाकों में पांच आम नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। अफगानिस्तान की मीडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
5 civilians killed and 10 wounded in three explosions in Kabul, Afghanistan: Pajhwok Afghan News pic.twitter.com/89mCjSWIvn
— ANI (@ANI) July 25, 2019विज्ञापन
धमाकों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घरे लिया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पिछले एक हफ्ते में दो बड़े बम धमाके किए गए हैं। अभी तक इस बात की खबर नहीं लगी है कि ये धमाके किसने किए हैं। सुरक्षा बलों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।