{"_id":"6811d457dfe03f2a63002395","slug":"4700-north-korean-soldiers-became-casualties-while-fighting-against-ukraine-claims-south-korean-army-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: 'यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया के 4700 सैनिक हुए हताहत', दक्षिण कोरियाई सेना का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: 'यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया के 4700 सैनिक हुए हताहत', दक्षिण कोरियाई सेना का दावा
Wed, 30 Apr 2025 01:12 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:12 PM IST
सार
दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने में रूस की मदद के लिए लड़ाकू सैनिक भेजे हैं। अब दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (एनआईएस) ने कहा कि यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ते हुए 4700 से उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के खिलाफ उत्तर कोरिया के सैनिकों के लड़ने के किम और पुतिन के कबूलनामे के बाद अब दक्षिण कोरिया ने बड़ा दावा किया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने कहा है कि रूस के साथ मिलकर यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ते हुए 4700 से उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए हैं। खुफिया एजेंसी ने सांसदों को यह जानकारी दी।
दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने में रूस की मदद के लिए लड़ाकू सैनिक भेजे हैं। संसदीय समिति की बंद कमरे में हुई दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (एनआईएस) की बैठक में भाग लेने वाले सांसद ली सियोंग क्वेउन ने बताया कि उत्तर कोरिया को 4700 लोगों की जान गंवानी पड़ी। इसमें से 600 मौतें रूस-यूक्रेन युद्ध मोर्चे पर हुईं।
उन्होंने बताया कि एनआईएस ने जानकारी दी कि जनवरी से मार्च के बीच दो हजार घायल उत्तर कोरियाई सैनिकों को हवाई या ट्रेन से उत्तर कोरिया वापस भेजा गया। सांसद ने कहा कि मृत उत्तर कोरियाई सैनिकों का अंतिम संस्कार रूस में किया गया और फिर उनके अवशेष वापस घर भेजे गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने स्वीकारी रूस की मदद के लिए सैनिक भेजने की बात, और जवान भेजने पर कर रहा विचार
एनआईएस ब्रीफिंग में भाग लेने वाले एक अन्य सांसद किम ब्युंग-की ने कहा कि एनआईएस ने आकलन किया है कि रूस ने उत्तर कोरिया को वायु रक्षा मिसाइलें, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण, ड्रोन और जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण के लिए प्रौद्योगिकी दी है। द्विपक्षीय औद्योगिक सहयोग कार्यक्रमों के तहत 15,000 उत्तर कोरियाई मजदूरों को भी रूस भेजा गया है।
सांसद ने कहा कि रूस को भेजी गई उत्तर कोरियाई मिसाइलों और तोपों की कीमत अरबों डॉलर है, लेकिन इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि रूस ने उनके लिए उत्तर कोरिया को नकद धन भेजा है। इससे पहले दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने जनवरी में एक रिपोर्ट में दावा किया था कि मोर्चे पर 300 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं और 2700 अन्य घायल हैं। इसके बाद पिछले महीने दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया था कि मरने वालों की संख्या 4000 हो सकती है।
उत्तर कोरिया और रूस ने किया था खुलासा
सोमवार को उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि किम जोंग उन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सशस्त्र बलों के सहयोग से कुर्स्क क्षेत्र को आजाद कराने के लिए सेना भेजने का फैसला किया है। इस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया को धन्यवाद दिया तथा उत्तर कोरियाई सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलने का वादा किया था। किम और पुतिन दोनों ने कहा था कि उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती उनके देशों की ऐतिहासिक 2024 रक्षा संधि के तहत की गई है। इसके तहत यदि दूसरे पर हमला होता है तो दोनों पक्ष सहायता प्रदान करेंगे।
ये भी पढ़ें: ईरान लाया पहले यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव, शनिवार से US के साथ नये दौर की वार्ता...
अमेरिका और कई देशों ने पहले भी उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि अब तक यूक्रेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां दावा कर रहीं थीं कि उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए अपने करीब 10 हजार सैनिक भेजे हैं, जिन्होंने मोर्चे पर रूस की तरफ से लड़ाई लड़ी थी। इसके अलावा उत्तर कोरिया रूस के खत्म हो चुके भंडार को फिर से भरने के लिए भारी मात्रा में पारंपरिक हथियार मुहैया करा रहा है। इसके बदले रूस उत्तर कोरिया को सैन्य और आर्थिक सहायता दे रहा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन