फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   44 people killed in floods and landslides in Indonesia

इंडोनेशिया: बाढ़ व भूस्खलन से 44 लोगों की मौत

Mon, 05 Apr 2021 04:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जकार्ता
एजेंसी, जकार्ता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 04:27 AM IST
सार

  • बाढ़ और भूस्खलन आने के बाद अब तक 38 के शव निकाले जा चुके हैं, हजारों परिवार बाढ़ में डूबे अपने घर छोड़कर दूर चले गए

विज्ञापन
44 people killed in floods and landslides in Indonesia
इंडोनेशिया में बाढ़ - फोटो : The Jayapura Police/Ekatri

विस्तार

चक्रवात की वजह से इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से रविवार को 44 लोगों की मौत हो गई। यहां के कई गांवों में बाढ़ ने घरोें को तबाह कर दिया और सड़कों को कीचड़ से भर दिया, जिससे यहां बचाव कार्य मुश्किल में पड़ गए हैं। अब तक 38 के शव निकाले जा चुके हैं, हजारों परिवार बाढ़ में डूबे अपने घर छोड़कर दूर चले गए हैं।

विज्ञापन


बिजली कटने, सड़कें कीचड़ से भरने व दूरदराज के इलाकों में राहत भेजना हुआ मुश्किल
करीब 17 हजार द्वीपों के देश इंडोनेशिया की बड़ी आबादी पहाड़ों के निकट या बाढ़ से उर्वर हुए क्षेत्रों में रहती है। मौजूदा बाढ़ ने इन्हीं इलाकों को चपेट में लिया है। बिजली नहीं होने और प्रभावित इलाके दूर स्थित होने की वजह से भी सभी तक राहत नहीं पहुंच सकी है। यहां की आपदा राहत एजेंसी प्रवक्ता रादित्य जाती के अनुसार फिलहाल मृतकों की गणना जारी है। पुलिस व सेना पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।
विज्ञापन


मछली पकड़ने के जाल से उलझ मछुआरों की नौका से टकराया कार्गो जहाज, 17 हुए लापता
इंडोनिशया के मुख्य द्वीप जावा के निकट रविवार को एक कार्गो जहाज व मछुआरों की नौका टकरा गई। हादसे के बाद 32 लोग पानी में गिर गए, जिनमें से 17 लापता हैं। 15 लोगों को बचा लिया गया है और नौ सेना ने बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की वजह कार्गो जहाज में मछली पकड़ने का जाल फंसना बताया जा रहा है। यह जहाज बोर्नियो द्वीप से कच्चा तेल लेकर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed