फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   41 inmates killed in Honduras women prison riot world news in hindi

Honduras: होंडुरास की महिला जेल में दंगा, जलने से 41 कैदियों की मौत

Wed, 21 Jun 2023 03:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेगुसीगाल्पा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेगुसीगाल्पा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 03:26 AM IST
सार

होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, लेकिन होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में तमारा में जेल में कैदियों को गोली मारने की भी खबरें थीं।

विज्ञापन
41 inmates killed in Honduras women prison riot world news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

होंडुरास की एक महिला जेल में मंगलवार को हुए दंगों में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अवैध गतिविधियों को लेकर दो गिरोह के बीच हुई हिंसा में जलने से कैदियों की मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, जबकि अन्य को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम सात महिला कैदियों का तेगुसिगाल्पा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण यह दंगा हुआ। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जेल में प्रतिबंधित सामान बेचने का आरोप
उन्होंने कहा कि जेलों में सक्रिय गिरोह अपना व्यापक नियंत्रण रखते हैं। साथ ही कैदी अक्सर अपने स्वयं के नियम निर्धारित करते हैं और प्रतिबंधित सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई हिंसक घटनाएं 
अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों  रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।  


झूठी शान के लिए तीन की हत्या, एक के नाक-कान काटे
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन घटनाओं में ‘झूठी शान के लिए’ दो किशोरियों एवं एक पुरुष की हत्या कर दी गई जबकि एक व्यक्ति के नाक-कान काट दिए। पहली घटना में लाहौर से 200 किलोमीटर दूर सरगोधा में नसीर अहमद ने 19 वर्षीय बेटी पर अपने ही क्षेत्र के मुख्तार से प्रेम-संबंध होने के संदेह में बेटी और फिर प्रेमी मुख्तार की हत्या कर दी। अन्य घटना में चिनियोट में अहमद शेर ने ‘परिवार की अपनी बहन (18) की हत्या कर उसका शव नाली में फेंक दिया। प्रेमी शहर में नहीं मिला। तीसरी घटना में 5 भाइयों ने उनकी बहन से कथित प्रेम संबंध रखने को लेकर एक व्यक्ति के नाक-कान काट डाले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed