फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   40 billion Dollar agreement between Russia and Iran, Ali Khamenei said war in Ukraine started due to NATO

Russia Ukraine : रूस और ईरान के बीच 40 अरब डॉलर का समझौता, खामनेई बोले- नाटो के कारण शुरू हुई यूक्रेन में जंग

Thu, 21 Jul 2022 05:14 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मॉस्को/तेहरान।
एजेंसी, मॉस्को/तेहरान। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 Jul 2022 05:14 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा, ऊर्जा एवं जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ ही वैश्विक रसद आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान पैदा हुआ है। इधर, यूरोपीय संघ (ईयू) रूस पर लगाए अपने प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है। बहुत जल्द रूस के ऐसे बैंकों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है, जो कृषि, खाद्य और उर्वरक के व्यापार से जुड़े हैं।

विज्ञापन
40 billion Dollar agreement between Russia and Iran, Ali Khamenei said war in Ukraine started due to NATO
व्लादिमीर पुतिन की ईरान के खामेनेई से मुलाकात - फोटो : Twitter /@CGMeifangZhang

विस्तार

रूस यूक्रेन युद्ध को पांच माह हो चुके हैं लेकिन बुधवार को भी रूसी सेना ने यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र में बमबारी जारी रखी है। उधर, ईरान दौरे पर गए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेहरान में करीब 40 अरब डॉलर का सौदा किया है। इस दौरान उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से भी मुलाकात की। खामनेई ने नाटो देशों को खतरनाक जीव करार दिया।

विज्ञापन


रूस-ईरान में हुई डील के तहत तेल व गैस क्षेत्र के विकास की बात कही गई। जबकि अमेरिका ने इस डील में ड्रोन खरीदी को प्रमुख समझौता बताया है। पुतिन-खामनेई मुलाकात में ईरानी सर्वोच्च नेता ने कहा, पश्चिमी देश एक मजबूत और स्वतंत्र रूस का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पुतिन से कहा, युद्ध एक हिंसक और कठिन मुद्दा है लेकिन जहां तक बाद यूक्रेन की है तो आपने इसकी पहल नहीं की बल्कि दूसरे पक्ष ने की जिससे युद्ध शुरू हुआ। उन्होंने कहा, यदि नाटो को यूक्रेन में नहीं रोका गया तो वह यही युद्ध शुरू करेगा और क्रीमिया को इसका बहाना बनाएगा। उधर, पुतिन के हवाले से ईरानी मीडिया ने कहा कि यूक्रेन में आम लोगों की मौत एक बड़ी त्रासदी है। लेकिन पश्चिमी देश इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में जनमत संग्रह करा बड़ा हिस्सा कब्जाने की तैयारी : अमेरिका
अमेरिकी खुफिया विभाग ने दावा किया है कि यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस कब्जा जमाने की योजना बना रहा है। उसने कहा, क्रीमिया पर कब्जे की तरह रूस यहां भी अधिग्रहण की रणनीति बनाते हुए जनमत संग्रह की योजना बना रहा है। पेंटागन के जॉन किर्बी ने अमेरिकी खुफिया विभाग के हवाले से कहा, रूस अपने कब्जाए यूक्रेनी क्षेत्रों में अवैध रूसी समर्थकों के साथ फर्जी जनमत सर्वेक्षण का दिखावा करने जा रहा है।

लड़ाई का समाधान निकालें वरना विश्व अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी : यूएन में भारत
भारत ने आगाह किया है कि अगर यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर वार्ता व कूटनीति को नहीं अपनाया गया तो विश्व अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर नतीजे सामने आएंगे। इसके चलते खाद्य सुरक्षा और भुखमरी मिटाने की कोशिशें भी बेपटरी हो जाएंगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा, ऊर्जा एवं जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ ही वैश्विक रसद आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान पैदा हुआ है।

रूसी बैंकों से प्रतिबंध हटाएगा ईयू
यूरोपीय संघ (ईयू) रूस पर लगाए अपने प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है। बहुत जल्द रूस के ऐसे बैंकों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है, जो कृषि, खाद्य और उर्वरक के व्यापार से जुड़े हैं। ईयू के एक राजनयिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सदस्य देश चाहते हैं कि प्रतिबंधों में ऐसा कुछ भी नहीं हो जो रूस या यूक्रेन से अनाज के गति को धीमा करे। इसके तहत कुछ ब्लैकलिस्ट हुए रूसी बैंकों को राहत मिल सकती है।

पुतिन बोले- खाद्य आपूर्ति के लिए पाबंदी हटाए पश्चिम
पश्चिमी देशों पर अनाज निर्यात को लेकर जानबूझकर ‘उन्माद’ पैदा करने का आरोप लगाने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस दुनिया को ऊर्जा, कृषि उत्पाद तथा उर्वरक उपलब्ध कराने के अपने दायित्वों का पालन करने के लिए तैयार है। लेकिन इसके लिए मॉस्को से अनाज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटा दिए जाना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एक समझौता हुआ था और किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं की थी।

अमेरिका यूक्रेन को देगा रॉकेट सिस्टम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को और अधिक सटीक रॉकेट सिस्टम भेजने का वादा किया है। वहीं रूस ने संकेत दिए है कि वह डोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र से परे अधिक यूक्रेनी क्षेत्र को जब्त करने का लक्ष्य बना रहा है।

यूरोपीय संघ के 27 राजदूतों द्वारा सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने और कुछ उच्च-प्रौद्योगिकी वाले सामानों पर निर्यात नियंत्रण को कड़ा करने के उपायों के समर्थन के बाद यूरोपीय संघ रूस पर अधिक प्रतिबंध लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed