फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world latest news: 35 people injured on Air Canada flight headed to Australia

ऑस्ट्रेलिया जा रही एयर कनाडा की फ्लाइट 36 हजार फीट ऊपर बवंडर में फंसी, 35 यात्री घायल

Fri, 12 Jul 2019 05:17 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
world latest news: 35 people injured on Air Canada flight headed to Australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कनाडा के वैंकूवर से सिडनी जा रहा एयर कनाडा का विमान बोइंग 777-200 प्रशांत सागर के ऊपर बवंडर (एयर टर्बुलेंस) में फंस गया। इस कारण विमान तेजी से डगमगाया और गोता खाकर नीचे आने लगा। इसकी छत और फर्श से टकराने के कारण 37 यात्री घायल हो गए। इनमें 9 की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त विमान आसमान में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। ज्यादातर के सिर और गर्दन में चोटें आईं। विमान में 269 यात्री और क्रू के 15 लोग सवार थे। बाद में विमान की 966 किमी दूर हवाई द्वीप के होनोलुलु एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


विमान में मौजूद यात्रियों में से एक ने कहा कि टर्बुलेंस के कारण उन्हें अचानक तेज झटके लगने लगे थे। जिसके कारण कई लोगों के सिर विमान की छत से टकरा गए। बताया जा रहा है कि उन यात्रियों के सिर विमान की छत से टकराए जिन्होंने सुरक्षा पेटी नहीं बांधी हुई थी।  
विज्ञापन


एयर कनाडा की प्रवक्ता एंजेला मा ने एक बयान में बताया कि वैंकूवर से सिडनी जा रहा विमान अचानक से बिना पूर्वानुमान के वायुमंडलीय विक्षोभ से टकरा गया। एक यात्री स्टेफनी बीम ने बताया, "विमान थोड़ा-सा नीचे चला गया। जब हम विक्षोभ से टकराए तो मैं उठी और मैंने देखा कि मेरे बच्चों ने सुरक्षा पेटी बांधी हुई है या नहीं। अगली चीज मैंने देखी कि कुछ लोग उछलकर विमान की छत से टकरा गए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीम ने बताया कि उनके पीछे बैठी महिला छत से इतनी जोर से टकराई कि ऑक्सीजन मास्क का बॉक्स टूट गया। आपात बचावकर्ताओं ने बताया कि यात्रियों के अलावा क्रू सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनमें से नौ को गंभीर चोटें आई हैं। होनोलूलू के आपात चिकित्सा सेवा प्रमुख डीन नकानो ने बताया कि घायलों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

क्या हैं क्लियर एयर टर्बुलेंस? 

  • ऐसे बवंडर को क्लियर एयर टर्बुलेंस (सीएटी) कहते हैं। 
  • ये अचानक बनते हैं और हवा के विपरीत चलते हैं। 
  • इसे देख नहीं सकते, न ही ये रडार की पकड़ में आते हैं। 

क्यों बनते हैं सीएटी : आसमान में तेज हवा, तूफान और विमान के आसपास पहाड़ों की ऊंची श्रृंखलाएं होना। 
असर : ऐसी स्थिति में फंसने से विमान का संतुलन बिगड़ जाता है। वो तेजी से गोता लगाकर नीचे आने लगता है।
 

#1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़े और भी ब्रेकिंग वर्ल्ड न्यूज़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed