{"_id":"5de406c08ebc3e54e60d004f","slug":"31-islamic-state-terrorists-surrendered-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 31 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 31 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण
Mon, 02 Dec 2019 12:00 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 31 आतंकवादियों ने 62 महिलाओं और बच्चों के साथ पूर्वी प्रांत नंगरहार में आत्मसमर्पण कर दिया है। आतंकवादियों ने खुद को अचिन जिले में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। स्पुतनिक ने सरकार की एक प्रेस रिलीज का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि 16 नवंबर को 24 इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने 24 महिलाओं और 31 बच्चों के साथ अचिन जिले में अफगान सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। सरकार के बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों का आत्मसमर्पण सेनाओं द्वारा उग्र सैन्य अभियानों के कारण हुआ है और इसमें वृद्धि ही हुई है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा 16 नवंबर से पहले दो हफ्तों में करीब 243 आतंकियों ने अपने परिवारों के साथ सरेंडर किया है।
विज्ञापन