{"_id":"5fa74b4d8ebc3e9bed14bdfd","slug":"28-years-later-donald-trump-is-the-second-president-who-did-not-reach-the-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप दूसरे राष्ट्रपति जो नहीं पहुंचे व्हाइट हाउस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
28 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप दूसरे राष्ट्रपति जो नहीं पहुंचे व्हाइट हाउस
Sun, 08 Nov 2020 07:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
चुनाव हारने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप 28 साल के बाद अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बन गए हैं जो दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस नहीं पहुंच पाए। इससे पहले साल 1992 में जॉर्ज एचडब्लू बुश दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल नहीं कर पाए थे। उन्हें बिल क्लिंटन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के बाद बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और फिर बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने और तीनों ने अपने दो-दो कार्यकाल पूरे किए। पिछले करीब सौ वर्षों में अमेरिका के अधिकांश राष्ट्रपतियों ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की, लेकिन चार राष्ट्रपति ऐसे हुए जो सिर्फ एक कार्यकाल के लिए चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्बर्ट हूवर
हूवर 4 मार्च, 1929 से 4 मार्च, 1933 तक अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति रहे। वह दूसरे कार्यकाल के नहीं चुने गए उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने हराया। गौरतलब है कि रूजवेल्ट इकलौते ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो चार बार लगातार इस पद रहे।
जेराल्ड फोर्ड
फोर्ड 9 अगस्त, 1974 से 20 जनवरी, 1977 तक राष्ट्रपति रहे। उन्हें 1976 के चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जिमी कार्टर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 1974 में वाटरगेट कांड के बाद जब तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब उप राष्ट्रपति फोर्ड को राष्ट्रपति पद पर नियुक्त किया गया था।
जिमी कार्टर
फोर्ड को 1976 में हराने वाले जिमी कार्टर दूसरी बार अमेरिकी के राष्ट्रपति नहीं बन पाए। उन्हें 1980 में रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन ने हरा दिया था।