फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   28 countries support draft resolution on human rights situation in Ukraine due to Russian aggression at UNHRC

Ukraine Crisis: यूक्रेन में मानवाधिकारों को लेकर मसौदा प्रस्ताव को 28 देशों का समर्थन, भारत ने खुद को रखा अलग

Tue, 04 Apr 2023 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, 28 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने UNHRC में 'रूसी आक्रमण से उपजी यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति' पर मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं, दो देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने इस मसौदा प्रस्ताव का विरोध किया। साथ ही भारत सहित 17 देशों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
28 countries support draft resolution on human rights situation in Ukraine due to Russian aggression at UNHRC
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों से यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ भी इस लेकर चिंता जता चुका है। इस बीच, मंगलवार को UNHRC में  कई देशों ने 'रूसी आक्रमण से उपजी यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति' पर मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने UNHRC में 'रूसी आक्रमण से उपजी यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति' पर मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं, दो देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने इस मसौदा प्रस्ताव का विरोध किया। साथ ही भारत सहित 17 देशों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से फिर बढ़ सकता है तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच फिनलैंड मंगलवार को औपचारिक रूप से नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल हो गया। इससे नाटो की सेना रूस के पड़ोस में पहुंच जाएगी, जो रूस की असल चिंता है। फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हविस्तो ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को आधिकारिक दस्तावेज सौंप कर नाटो में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की। इस फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड को कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Image

राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने की फिनलैंड के कदम की सराहना
फिनलैंड के कदम की यूक्रेन ने सराहना की है। राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने कहा, फिनलैंड ने सही फैसला लिया है। यूक्रेन का लक्ष्य भी नाटो में शामिल होना है। उधर, नाटो के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने भी माना कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर हमले को सही ठहराने के लिए नाटो के विस्तार का विरोध कर रहे हैं। पुतिन ने जैसा सोचा था, फिनलैंड ने उसका साफ उलट किया।  

 एक साल में तीन लाख से ज्यादा लोग मारे गए
रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से भी ज्यादा हो गया है। इसमें मारे गए लोगों का कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों तरफ से मारे जा चुके हैं। नॉर्वे चीफ ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में 22 जनवरी 2023 तक यूक्रेन के तीस हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक लाख बीस हजार से ज्यादा यूक्रेनियन जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, तमाम रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि यूक्रेन से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। अमेरिका के आंकड़े बताते हैं कि 24 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर यूक्रेन में बंधक बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब सात हजार से ज्यादा रूस का साथ देने वाले यूक्रेनियन अलगाववादी भी मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ से दो लाख से ज्यादा जवान और नागरिक लापता हैं। 


इसे भी पढ़ें- NATO: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का 31वां सदस्य बना फिनलैंड, रूस से लगी नाटो देशों की सीमा हुई दोगुनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed