फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   26-Year-Old Indian man dies in multi-vehicle crash in US

US: अमेरिका में भारतीय युवक की सड़क हादसे में मौत, बर्फीले तूफान के कारण हुआ हादसा

Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना 24 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे पेंसिल्वेनिया प्रांत के क्लेरियन काउंटी में हुई। हादसे के बाद मनप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
26-Year-Old Indian man dies in multi-vehicle crash in US
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया प्रांत के क्लेरियन काउंटी में सड़क हादसे में 26 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो न्यूयॉर्क के क्वींस में रहता था। बताया जा रहा है कि बर्फीले तूफान के कारण कई वाहनों के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 24 दिसंबर को क्लेरियन काउंटी में हुई दुर्घटना के बाद सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना 24 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे क्लेरियन टाउनशिप में हुई। हादसे के बाद सिंह को क्लेरियन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना बताया गया है। क्लेरियन की पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए हादसे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद, मार्ग को एक तरफ से लगभग 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाले थे मनप्रीत सिंह
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मनप्रीत सिंह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए धन जुटाने और उनके माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए क्राउडफंडिंग की जा रही है। इसके लिए GoFundMe पेज बनाया गया है।


अमेरिका में 60 से ज्यादा लोगों की मौत
अमेरिका में खराब मौसम और बर्फीले तूफान के कारण हुई घटनाओं में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सिर्फ न्यूयॉर्क के बफेलो शहर में 28 लोगों की जान गई है। बर्फीले तूफान से बुरी तरह प्रभावित बफेलो शहर में यातायात प्रबंधन के लिए सैन्य पुलिस को बुलाया गया है। शहर में कई जगहों पर वाहन चलाने पर ऐहतियातन प्रतिबंध लगाया गया है। यहां तूफान से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed