फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   25 lakh pilgrims participate in Eid celebrations in Saudi Arabia

सऊदी अरब में ईद के जश्न का आगाज, 25 लाख हजयात्रियों ने लिया हिस्सा

Sun, 11 Aug 2019 04:19 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
25 lakh pilgrims participate in Eid celebrations in Saudi Arabia
साउदी अरब ईद - फोटो : Gulf news

सऊदी अरब में हज यात्रा के अंतिम चरण में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा में दुनिया भर से आये करीब 25 लाख हजयात्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा के जश्न की शुरुआत हो गई। मीना में हजयात्रियों ने हज के अंतिम चरण में हिस्सा लिया और शैतान के प्रतीकात्मक खंभे पर कंकड़ मारे।

विज्ञापन


हज यात्रा सम्पन्न होने पर धार्मिक नवजागरण और पुनर्जन्म के प्रतीक के तौर पर पुरुषों ने अपने बाल मुड़वाए और महिलाओं ने बाल कटवाए। यात्रा सम्पन्न होने पर पुरूष हजयात्री हज के दौरान पहने जाने वाले खास सफेद लिबास ‘एहराम’ की जगह अपने पुराने कपड़ों को पहन सकते हैं। मुस्लिमों के लिये अपने जीवन में एक बार पांच दिन की हजयात्रा करना जरूरी होता है, अगर वे शारीरिक और आर्थिक रूप से इसे करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोग हज के खत्म होने पर ईद का जश्न मनाते हैं। इसमें वे गरीबों को मांस भी बांटते हैं। मीना में हज यात्रा के अंतिम चरण को पूरा करने के बाद मोहम्मद सालेह ने कहा कि मैं सूडान से मक्का आया था, जहां मैंने हज की प्रथाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना में हज के अंतिम चरण में हजयात्री शैतान के प्रतीकात्मक खंभे पर कंकड़ मारते हैं। सऊदी अरब ने कहा कि इस साल हज यात्रा के दौरान 160 से अधिक देशों से 18.5 लाख हजयात्री सऊदी अरब आए थे। सऊदी अरब से 6,34,000 लोगों ने हज यात्रा की जिनमें 70 प्रतिशत यहां रहने वाले गैर सऊदी नागरिक थे।


सऊदी मीडिया की खबर के अनुसार रविवार को शाह सलमान ने मीना की यात्रा कर वहां सुरक्षा इंतजामों और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ आये मेहमानों में इस साल मार्च में न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले के पीड़ितों के रिश्तेदार भी शामिल थे। मीना में 2015 में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा के दौरान भीषण भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें 2,400 से अधिक लोग मारे गए थे।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed