फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   22 killed as passenger van falls into ravine in Pakistans Balochistan

Balochistan Accident News: बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, वैन खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत

Wed, 08 Jun 2022 02:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई/पीटीआई, कराची
एएनआई/पीटीआई, कराची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Jun 2022 02:55 PM IST
सार

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार हादसा जोब राष्ट्रीय राजमार्ग पर किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास हुआ।एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन
22 killed as passenger van falls into ravine in Pakistans Balochistan
van accident in balochistan - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पैसेंजर वैन 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 22 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार हादसा जोब राष्ट्रीय राजमार्ग पर किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास हुआ। वैन सवार 23 में से 22 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


पहाड़ी की चोटी से गिरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब लगभग 23 लोगों के साथ वैन लोरालाई से झोब के लिए रवाना हुई थी। जिले के उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम ने कहा वैन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में पांच बच्चे शामिल
राहत व बचाव टीम ने बताया कि हादसे में एक नाबालिग लड़का घायल हो गया और उसे इलाज के लिए क्वेटा रेफर किया गया है। सभी मृत यात्रियों के शवों को किल्ला सैफुल्ला जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में पांच बच्चे, पांच महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।


पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने घटना पर दुख जताया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मीडिया सेल ने एक ट्वीट में कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। बिलावल ने अधिकारियों से घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed