{"_id":"6165af838ebc3e05cf55c927","slug":"22-killed-18-injured-in-bus-accident-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: नेपाल में बस दुर्घटना में 22 की मौत, 18 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दर्दनाक हादसा: नेपाल में बस दुर्घटना में 22 की मौत, 18 घायल
Tue, 12 Oct 2021 10:01 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो।
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:01 PM IST
सार
नेपालगंज से मुगु के जिला मुख्यालय गमगढ़ी की ओर आ रही बस पिना झ्यारी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के मुगु जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए हैं। नेपालगंज से मुगु के जिला मुख्यालय गमगढ़ी की ओर आ रही बस पिना झ्यारी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्य जिला अधिकारी रोम बहादुर महत के अनुसार बचाव के लिए पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
सुर्खेत जिले के पहाड़ी इलाके से एक यात्री बस मुगु की तरफ जा रही थी। अभी वह मुगु पहुंचने ही वाली थी कि एक मोड़ पर बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी।
आसपास के ग्रामीणों की मदद से नेपाल प्रहरी के जवान खाई में बस तक पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर ही कई यात्री दम तोड़ चुके थे। 16 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नेपालगंज अस्पताल की ओर रवाना किया गया। रास्ते में चार अन्य घायल यात्रियों ने दम तोड़ दिया। वहीं, कर्णाली प्रदेश प्रहरी कार्यालय के मुताबिक, बस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।