{"_id":"5d367ea18ebc3e6c9c26b16d","slug":"20-years-old-girl-printed-11-lakh-rupee-note-by-ink-jet-printer-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की दीवानगी ने पहुंचाया जेल, 20 साल की लड़की ने घर में छाप डाले 11 लाख के नोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार की दीवानगी ने पहुंचाया जेल, 20 साल की लड़की ने घर में छाप डाले 11 लाख के नोट
Tue, 23 Jul 2019 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में एक युवती ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसकी शातिरताना हरकत की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। कैसरस्लॉटर्न में एक युवती ने कार खरीदने के लिए इंकजेट प्रिंटर से 15 हजार यूरो (करीब 11 लाख रुपये) के नोट छाप डाले। इसके बाद वह कार शोरूम पहुंची और कार पसंद करने के बाद अगले दिन आने की बात कह कर चली गई। अगले दिन कार शोरूम पहुंचकर उसने टेस्ट ड्राइव किया। इसके बाद 15 हजार यूरो के नोट थमा दिए। इनमें 50 और 100 यूरो के नोट थे।
विज्ञापन
इस मामले में हैरान करने वाली बात यह थी कि ये नोट इंकजेट प्रिंटर से छापे गए थे। शोरूम के कर्मचारी ने जैसे ही नोट गिनने शुरू किए तो उसे नोट नकली होने की आशंका हुई। इसकी जानकारी उसने अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती को उसकी इस हरकत के लिए एक साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
जर्मनी की संघीय आपराधिक पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती (20 साल) को एक साल की जेल हो सकती है। उन्होंने बताया कि युवती द्वारा जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उससे ये लगता है कि नकली नोट उद्योग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बीकेए के अनुसार इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर जालसाज उच्च तकनीकि के उपकरणों का प्रयोग करते हैं, ताकि नकली नोट असली नोट की तरह ही दिखें।
विज्ञापन