फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 injured Indian crew members rescued from burning ship off the Dutch coast return home

Burning Ship: जलते जहाज से बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य घर लौटे, नाविक के शव को वापस लाया जा रहा

Fri, 04 Aug 2023 02:39 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

हेग में भारतीय दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय चालक दल पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत लौट गए हैं। इस कठिन समय में उनके समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
20 injured Indian crew members rescued from burning ship off the Dutch coast return home
मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीदरलैंड तट पर लगभग 3,800 कारों को ले जा रहे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने के बाद बचाए गए 20 घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों का एक समूह सुरक्षित रूप से घर लौट आया है, जबकि घटना में मारे गए एक नाविक के शव को वापस लाया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जर्मनी से मिस्र जा रहे पनामा-पंजीकृत जहाज फ्रेमेंटल हाईवे पर 25 जुलाई को आग लगने से चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे, जबकि चालक दल के कई सदस्यों को पानी में कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। जहाज पूरी तरह से भारतीय चालक सदस्यों द्वारा संचालित था।

विज्ञापन


हेग में भारतीय दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय चालक दल पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत लौट गए हैं। इस कठिन समय में उनके समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद। इसमें कहा गया, दुर्भाग्य से निधन हो चुके एक चालक दल के सदस्य के पार्थिव शरीर को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त जहाज को नीदरलैंड के उत्तर-पूर्व में बंदरगाह पर खींच लिया गया है। डच तट रक्षक ने जोर देकर कहा कि 11-डेक जहाज पर आग लगने का कारण अज्ञात है और अधिकारी अटकलें न लगाने के प्रति सावधान हैं। विदेशी मीडिया ने कहा, लेकिन एक बचावकर्मी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें बताया गया कि आग एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी से शुरू हुआ था और "ऐसा प्रतीत होता है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट भी हुआ था। जहाज पर मौजूद 3,783 कारों में से 498 इलेक्ट्रिक वाहन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग ऊपरी डेक पर लगी थी और बचाव विशेषज्ञों ने कहा कि जहाज के चार डेक अपेक्षाकृत क्षतिग्रस्त नहीं हुए थे। आग की तीव्रता के कारण आठवां डेक आंशिक रूप से ढह गया था। जहाज पर सवार चालक दल के 21 सदस्यों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई। इसके बाद रॉटरडैम से विशेष अग्निशामकों को लाया गया, लेकिन उनके पहुंचने तक स्थिति बहुत खतरनाक हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed