{"_id":"5f07b2438ebc3e635e491626","slug":"20-billion-dollar-lawsuit-filed-against-us-for-spreading-coronavirus-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कोरोना फैलाने के लिए अमेरिका के खिलाफ 20 अरब डॉलर का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में कोरोना फैलाने के लिए अमेरिका के खिलाफ 20 अरब डॉलर का मुकदमा दर्ज
Fri, 10 Jul 2020 05:42 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की एक कोर्ट में अमेरिका के खिलाफ कोरोना फैलाने के लिए 20 अरब डॉलर का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने एक स्थानीय युवक की इस याचिका पर इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी उच्चायोग, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य और विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता कोरोना संक्रमित रजा अली ने बुधवार को लाहौर कोर्ट में याचिका देकर अमेरिका से उसे हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर यह राशि मांगी है। इसमें उसने कहा कि पाकिस्तान में कोरोना महामारी फैलने के लिए अमेरिका जिम्मेदार है।
विज्ञापन
याचिका पर संज्ञान लेते हुए सिविल जज कामरान कारामत ने इस्लामाबाद के अमेरिकी उच्चायोग, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य, अमेरिकी रक्षा सचिव और विदेश मंत्रालय को 7 अगस्त तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। कोर्ट अब 7 अगस्त को इस मामले में सुनवाई करेगा।
विज्ञापन