{"_id":"5cb2cc76bdec2213f22d37ea","slug":"2-people-killed-5-injured-in-summit-air-flight-crash-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल
Sun, 14 Apr 2019 04:09 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 14 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
हेलिकॉप्टर से टकराया विमान
- फोटो : social media
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में शनिवार को लुकला हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान ने रनवे से उड़ान भरते समय वहां खड़े दो हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी जिसमें एक सह-पायलट और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। विमान ने मनंग एयर और श्री एयर के हेलीकॉप्टरों को टक्कर मारी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, यह घटना तब हुई जब समिट एयर का विमान उड़ान भरने के लिए तैयारी करते समय रनवे से फिसल गया और उसने रनवे से करीब 30-50 मीटर दूर लुकला हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी।
अखबार ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रताप बाबू तिवारी के हवाले से कहा कि हेलीपैड पर तैनात सह-पायलट एस धुनगन और सहायक सब इंस्पेक्टर राम बहादुर खड़का की घटना में मौत हो गई।
अखबार ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे में घायल हुए सहायक सब इंस्पेक्टर रुद्र बहादुर श्रेष्ठ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें विमान से काठमांडू लाया गया था। विमान उड़ा रहे कैप्टन आरबी रोकाया और मनंग एयर के कैप्टन चेत गुरुंग घटना में घायल हो गए। उनका ग्रांड अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
तेनजिंग हिलेरी हवाईअड्डे के नाम से भी पहचाने जाने वाले लुकला हवाईअड्डे को छोटे रनवे (527 मीटर) और दुर्गम क्षेत्र के कारण दुनिया के सबसे खतरनाक हवाईअड्डों में से एक माना जाता है।
बता दें नेपाल में इससे पहले फरवरी में एक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। जिसमें नेपाल के पर्यटन मंत्री समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।