फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2+2 dialogue is likely to be held in Washington on April 11 between India and USA 

भारत-अमेरिका संबंध: दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में हो सकती है 2+2 वार्ता, जयशंकर और राजनाथ करेंगे समकक्षों से मुलाकात 

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Amit Mandal एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
सार

इस वार्ता में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वार्षिक संवाद आयोजित नहीं किया गया था।

विज्ञापन
2+2 dialogue is likely to be held in Washington on April 11 between India and USA 
ब्लिंकन और एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-अमेरिका के बीच टू प्सस टू वार्ता 11 अप्रैल को अमेरिका के वॉशिंगटन में होने की संभावना है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। मंत्रियों की अन्य बैठकें भी इस दौरान निर्धारित होंगी। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


दोनों पक्षों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच संवाद
2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद दोनों पक्षों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच होता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच यह संभावित बैठक हो रही है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी उनके अमेरिकी समकक्ष विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन करेंगे। इसके अलावा मंत्रियों की अन्य बैठकें भी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2+2 संवाद की पिछली बैठक अक्टूबर 2020 में नई दिल्ली में हुई थी। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वार्षिक संवाद आयोजित नहीं किया गया था।

भारत-अमेरिका 2+2 संवाद के तीसरे संस्करण के दौरान दोनों देशों ने अपने समग्र सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का वादा किया था और रणनीतिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते (बीईसीए) सहित कुल पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे उच्च साझाकरण, उच्च सैन्य प्रौद्योगिकी, वर्गीकृत उपग्रह डेटा और महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed